India vs Bangladesh Live Score 1st Test, Day 3: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत ने अबतक बांग्लादेश पर 308 रन की बढ़त ले ली है। शनिवार को मैच के तीसरे दिन भारत इस बढ़त को और बढ़ाना चाहेगा। दूसरे दिन स्टम्प्स पर भारत का दूसरी पारी में स्कोर 3 विकेट पर 81 रन था। इससे पहले, भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 149 रन बना पाई थी। भारत ने बांग्लादेश को फॉलोऑन नहीं दिया। भारत को पहली पारी के आधार पर 227 रन की बढ़त मिली थी। 

विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा नजर आ रहा है। अबतक इससे स्पिन गेंदबाजों को बहुत मदद मिलती नहीं दिखी। ऐसे में पंत, गिल और केएल राहुल पर बड़ी जिम्मेदारी होगी कि वो तीसरे दिन भारत की बढ़त को 400 के करीब ले जाएं। दूसरी तरफ, बांग्लादेश की नजर भारत को दूसरी पारी में जल्दी आउट करने पर होगी। गिल की नजरें जम चुकी हैं। वो 33 रन पर नाबाद लौटे थे।