DC vs MI: आईपीएल 2025 का 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) में खेला गया। जिसमें मुंबई ने 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जिसे दिल्ली के बल्लेबाज चेज करने में नाकाम रहे।
206 रनों के लक्ष्य को पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की थी। दिल्ली ने 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना दिए थे। करुण नायर ने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। लेकिन अंत में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी प्रदर्शन
रोहित शर्मा (23 रन, 14 गेंद) और रयान रिकेल्टन ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन विप्रज निगम ने पावरप्ले में ही रोहित को आउट कर दिया। इसके बाद सूर्यकुमार यादव (SKY) और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला, लेकिन सूर्यकुमार यादव 14 ओवर के पहले गेंद पर आउट हो आउट। उन्होंने 28 गेंदों में 40 रन बनाए। यादव के आउट होने के तुरंत बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए, जिन्होंने 4 गेंदों में महज 2 रन बनाए। इस तरह 14.1 ओवर में मुंबई ने 138 रन पर अपना चौथा विकेट खो दिया।
मुंबई इंडियंस का पांचवां विकेट तिलक वर्मा के रूप में गिरा, जिन्होंने ने 33 गेंदों में 59 रनों का शानदार पारी खेली। इसके अलावा, नमन धीर (38) और विल जैक्स ने नाबाद (1) रन बनाए।
बात करें दिल्ली की तो कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मुकेश कुमार को 1 विकेट मिला।
मुंबई के लिए करो या मरो का मुकाबला
दिल्ली की बात करें तो टीम ने अब तक 4 मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है। ऐसे में मुंबई के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है।
DC vs MI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Delhi Capitals: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
Mumbai Indians: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह