MI vs RCB: आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला सोमवार, 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। इसमें बेंगलुरु ने 12 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में पांड्या ब्रदर्श ने धमाल मचा दिया। आखिर में छोटा भाई बड़े भाई पर भारी पड़ गया। हार्दिक की 15 गेंद में 42 रन की तूफानी पानी पर क्रुणाल ने पानी फेर दिया। 20वें ओवर में क्रुणाल ने 3 विकेट झटक कर मुंबई के मुंह से जीत छीन ली।
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए। विराट कोहली ने 42 गेंदों में 67 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के थे, और उनका स्ट्राइक रेट 159.52 रहा। देवदत्त पड्डीकल ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के थे। कप्तान रजत पाटीदार ने 32 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। आखिर में जीतेश शर्मा ने 19 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 210.53 रहा। हालांकि, फिल साल्ट सिर्फ 4 रन ही बना सके और जल्दी आउट हो गए।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट लिए, उनकी इकोनॉमी 11.20 रही। विगनेश पुथुर ने 1 ओवर में 10 रन देकर 1 विकेट लिया। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए और 2 विकेट लिए। सैंटनर ने 4 ओवर में 40 रन दिए और एक विकेट लिया, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन देकर किफायती गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा बनाए गए 222 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 209 रन बना पाई और 12 रन से मैच हार गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा ने 9 गेंदों में 17 रन बनाए। रियान रिकेल्टन ने 10 गेंदों में 17 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव ने 26 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के हैं और उनका स्ट्राइक रेट 193.10 रहा। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 42 रन की जोरदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल हैं, लेकिन वह जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। यह मैच का टर्निंग पॉइंट रहा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी में यश दयाल ने 4 ओवर में 46 रन देकर 2 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। सुयश शर्मा ने 4 ओवर में 32 रन दिए, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। क्रुनाल पांड्या ने 4 ओवर में 45 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिया।
इस जीत के साथ ही बेंगलुरु के 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस को 5 में से 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और वह 8वें स्थान पर है।
MI vs RCB cricket score live: दूसरी पारी
- मुंबई का चौथा विकेट गिरा: मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट सूर्यकुमार यादव के रूप में गिरा। यादव ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए।
- मुंबई का तीसरा विकेट गिरा: विल जैक्स 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इसी के साथ मुंबई के तीन विकेट गिरे।
- मुंबई का दूसरा विकेट गिरा: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट रयान रिकेल्टन के रूप में गिरा, जिन्होंने 9 गेंदों में 17 रन बनाए। उन्हें आरसीबी के गेंदबाज हेजलवुट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
- मुंबई का पहला विकेट गिरा: ऑपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 9 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। यश दयाल ने रोहित को बोल्ड मारा।
MI vs RCB cricket score live: पहली पारी
- मुंबई को मिला 222 रनों का टारगेट: पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। अब, मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 222 रनों की जरूरत है।
- आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा: कप्तान रजत पाटीदार ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौक्के और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। उनका विकेट ट्रेंट बोल्ट ने लिया।
- आरसीबी का चौथा विकेट गिरा: कोहली के पवेलियन लौटने के तुरंत बाद ही लियाम लिविंगस्टोन बिना खाता खोले आउट हो गए।
- आरसीबी का तीसरा विकेट गिरा: टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने 42 गेंदों में 67 रनों की धमाकेदार पारी खेली।
- आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का दूसरा विकेट गिर गया है। देवदत्त पडिक्कल ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। उन्हें मुंबई के युवा गेंदबाज विग्नेश पुथुर ने आउट किया।
- आरसीबी का पहला विकेट गिरा: आरसीबी को पहला झटका फिलिप साल्ट के रूप में लगा, जिन्हें ट्रेंट बोल्ट ने बोल्ड किया। साल्ट ने 2 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए। 4 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।
मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
🚨 Toss 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2025
Mumbai Indians won the toss and elected to bowl first against Royal Challengers Bengaluru!
Updates ▶ https://t.co/Arsodkwgqg#TATAIPL | #MIvRCB | @mipaltan | @RCBTweets pic.twitter.com/hGzZL8JORM
हेड-टू-हेड
मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 35 मुकाबलों में आमने-सामने हुई है, जिसमें MI ने 21 बार जीता है, जबकि RCB सिर्फ 13 मैच जीत पाई है।

पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है, लेकिन नई गेंद पर पेसर्स भी कुछ मूवमेंट निकाल सकते हैं। मैच के दौरान पिच धीरे-धीरे स्लो हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को मदद मिलेगी।
ipl 2025, rcb vs mi: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल।