Logo
Most Runs in 2024: इस साल श्रीलंका ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 35 मैच खेले हैं। भारत इस साल 31 मुकाबले ही खेल सका है।

2024 में 7 अक्टूबर तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के टॉप-3 रिकॉर्ड में श्रीलंका के 2 खिलाड़ियों के नाम है। भारत के भी एक खिलाड़ी का नाम है, लेकिन यह प्लेयर रोहित शर्मा या विराट कोहली नहीं है। स्टोरी में जानते हैं इस साल किन 3 प्लेयर्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

1. कुसल मेंडिस
श्रीलंका के पूर्व वनडे कप्तान कुसल मेंडिस ने 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले ही मैच से अपनी विस्फोटक बैटिंग के इरादे साफ कर दिए थे। वह इस साल 34 ही मैचों में 1290 रन बनाकर टॉप रन स्कोरर हैं। हालांकि, वह एक ही शतक लगा सके हैं। 

2. यशस्वी जायसवाल 
भारत के लिए इस साल टेस्ट और टी-20 दोनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उनके नाम 16 ही मैचों में 1222 रन हैं। वह 58 से ज्यादा की औसत से रन बना रहे हैं। उनके नाम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में शतक है। वह 8 फिफ्टी भी लगा चुके हैं। 

3. कमिंडु मेंडिस 
श्रीलंका के उभरते ऑलराउंडर कमिंडु मेंडिस इसी साल टेस्ट में 1000 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने 7वें टेस्ट ही में हासिल कर लिया। वह इस साल के 20 मुकाबलों में 60 से ज्यादा के औसत से 1210 रन बना चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 5 सेंचुरी शामिल हैं। 

रोहित-विराट ने कितने रन बनाए
भारत से शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने इस साल यशस्वी के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए। रोहित 22 मैचों में 1032 रन बनाकर पांचवें नंबर पर हैं। वहीं शुभमन गिल ने 19 मैचों में 985 रन बनाए हैं। विराट कोहली के नाम 16 मैचों में 395 ही रन हैं। 
 

5379487