Logo
election banner
Most ODI sixes: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत 1971 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच से हुई। मेलबर्न में हुआ यह मैच ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीता था।

टी-20 क्रिकेट के आने के बाद से वनडे क्रिकेट भी बहुत तेज हो गया है। फॉर्मेट में रन बनना तेज हो गए और विकेट गिरने की रफ्तार भी बढ़ गई है। इसीलिए वनडे क्रिकेट में 3 खिलाड़ी अब तक 300 से ज्यादा छक्के लगा चुके हैं। हालांकि, टॉप पर किसी भारतीय का नाम नहीं है। स्टोरी में जानेंगे वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी...

1. शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर के नाम साल 2000 के बाद 339 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उनके नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 398 वनडे में सबसे ज्यादा 351 छक्के हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वनडे में 117 के स्ट्राइक रेट 8064 रन भी बनाए हैं। 

2. रोहित शर्मा 
भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के नाम इस फॉर्मेट में 331 छक्के हैं। इसके लिए उन्होंने महज 265 मैच खेले हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अगर फाइनल में पहुंचा तो 5 मैच खेले जाएंगे, वहीं इससे पहले टीम इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे खेलेगी। यानी रोहित अगर 8 मैचों में 21 छक्के लगाते हैं तो पाकिस्तान में अफरीदी से आगे निकल जाएंगे। 

3. क्रिस गेल 
वेस्टइंडीज के दिग्गज बैटर क्रिस गेल सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 301 वनडे में रोहित के ही बराबर 331 छक्के लगाए हैं। वह भी रोहित की तरह 10 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। गेल के बाद अब तक कोई भी प्लेयर वनडे में 300 प्लस छक्के नहीं लगा सका। 

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487