Logo
election banner
Most T20I Sixes: टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मैच से हुई। यह मुकाबला 17 फरवरी 2005 को खेला गया था।

टी-20 क्रिकेट 2003 में इंग्लैंड से शुरू हुआ, तब वहां टेस्ट और वनडे क्रिकेट देखने वाले दर्शकों की संख्या बहुत कम हो गई थी। टी-20 के शुरू होते ही दर्शक एक बार फिर स्टेडियम में आना शुरू हो गए। फॉर्मेट इतना सफल रहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2005 में इसे अपना ही लिया। स्टोरी में जानते हैं टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी...

1. रोहित शर्मा 
भारत को अपनी कप्तानी में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा के नाम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के हैं। वह रिटायर हो चुके हैं, लेकिन संन्यास लेने से पहले उन्होंने 159 टी-20 में 205 छक्के लगाए। उनके नाम 4231 रन भी हैं। 

2. मार्टिन गप्टिल 
न्यूजीलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर मार्टिन गप्टिल ने 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान आखिरी टी-20 खेला था। उन्होंने 122 टी-20 खेले और 173 छक्के लगा दिए। रोहित के बाद उनके नाम ही सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इस दौरान उन्होंने 135 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 3531 रन बनाए। 

3. निकोलस पूरन 
वेस्टइंडीज के युवा निकोलस पूरन 9 साल के छोटे से करियर में ही टॉप-3 सिक्स हिटर में शामिल हो चुके हैं। उनके नाम 98 टी-20 में ही 144 सिक्स हो गए हैं। वह फिलहाल 29 ही साल के हैं, यानी उनके पास रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। इतना ही नहीं, वह 300 छक्कों तक भी पहुंच सकते हैं। 

सूर्या किस नंबर पर हैं?
भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव 4 साल के टी-20 करियर में ही टॉप-4 सिक्स हिटर में जगह बना चुके हैं। उनके नाम 73 टी-20 में भारत के लिए 139 छक्के हो चुके हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ एक्टिव क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन सकते हैं।  
 

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487