Logo
Ollie Pope Record Century: बेन स्टोक्स की गैरहाजिरी में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे ओली पोप ने श्रीलंका के खिलाफ ओवल टेस्ट में इतिहास रचा।

Ollie Pope Record Century: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ओवल में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा। इस टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने शतक ठोक इतिहास रच दिया। ये पोप का सातवां टेस्ट शतक है और उनके पहले 7 शतक अलग-अलग टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ आए हैं। वो टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बैटर बने हैं। 

ओली पोप से पहले दुनिया का कोई बल्लेबाज अपने पहले 7 टेस्ट शतक 7 अलग-अलग देशों के खिलाफ नहीं लगा पाया है। पोप अभी तक दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, भारत, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में शतक जमा चुके हैं। पोप ने पहला शतक 2020 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका था। वो अबतक 49 टेस्ट में 35 की औसत से 2800 से अधिक रन बना चुके हैं। 

पोप ने ठोका रिकॉर्डतोड़ शतक
इस शतक से पहले ओली पोप अच्छे फॉर्म में नहीं चल रहे थे। बेन स्टोक्स के उत्तराधिकारी के रूप में उनकी काबिलियत पर सवाल उठ रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में उन्होंने 6,6,1,17 रन की पारियां खेली थीं। हालांकि, ओवल टेस्ट में शतक ठोक पोप ने अपने आलोचकों का मुंह बंद करा दिया। इसी वजह से पोप ने जब चौके से सातवां शतक पूरा किया, तो ड्रेसिंग रूम में बैठे बेन स्टोक्स और जो रूट की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और दोनों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। 

डकेट ने तूफानी फिफ्टी ठोकी
जहां तक इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ओवल टेस्ट के पहले दिन के खेल की बात करें तो इंग्लैंड ने स्टम्प्स पर 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए थे। बेन डकेट भले ही शतक से चूक गए थे। लेकिन, उन्होंने 86 रन की आक्रामक पारी खेली। लेकिन, कप्तान ओली पोप ने अपना शतक पूरा किया। पोप 103 गेंद में 103 रन पर नाबाद हैं। उन्होंने अबतक 13 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। दूसरे दिन पोप का लक्ष्य अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने का होगा। 

यह भी पढ़ें: IND A vs IND B: ऋषभ पंत का बल्ला दिलीप ट्रॉफी में बोला, 34 गेंद में ठोकी फिफ्टी, टेस्ट टीम में वापसी के लिए तैयार

खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन में तीन घंटे तक खेल रुका रहा और श्रीलंका को निराशा होगी कि उसने केवल तीन इंग्लिश विकेट लिए। जो रूट 13 रन पर सस्ते में आउट हो गए, जबकि डैन लॉरेंस ने फिर से संघर्ष किया और केवल 5 रन बनाए। इंग्लैंड इस गर्मी में घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है, उसने पहले वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था।  

5379487