MP vs Delhi SMAT Semi final: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में मध्यप्रदेश ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया। एमपी के कप्तान रजत पाटीदार ने 66 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। उन्होंने 227.58 के स्ट्राइक रेट से तूफानी बल्लेबाजी की। फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच 15 दिसंबर रविवार को बेंगलुरू में खेला जाएगा।
इससे पहले बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर एमपी ने गेंदबाजी की। दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन का स्कोर खड़ा किया। मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। दिल्ली की तरफ से अनुज रावत ने सबसे ज्यादा 33 रन की पारी खेली। एमपी की तरफ से ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने 2 एक ओवर में 2 विकेट चटकाए।
Madhya Pradesh are into the Final 👏👏
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 13, 2024
Harpreet Bhatia seals the win with a 6⃣
Captain Rajat Patidar led from the front with a splendid 66*(29) to help Madhya Pradesh chase down 147 from 15.4 overs against Delhi 🔥#SMAT | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/Fa4GwxKzs6 pic.twitter.com/5RL3V1kQD6
मध्यप्रदेश की पारी की शुरुआत खराब रही। खाता खोलने से पहले ही अर्पित गौड़ का विकट गिरा। उन्हें ईशांत शर्मा ने जीरो पर आउट किया। इसके बाद हर्ष गवाली और सुभ्रांशु सेनापति ने पारी को आगे बढ़ाया। कप्तान रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 29 गेंदों पर 66 रन बनाए। इसमें 4 चौके और 6 छक्के लगाए। रजत पाटीदार और हरप्रीत सिंह के बीच 106 रन की बड़ी साझेदारी हुई। हरप्रीत सिंह ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली।
Double Delight ✌️
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 13, 2024
Venkatesh Iyer dismissed Ayush Badoni & Himmat Singh in the same over 👌👌#SMAT | @IDFCFIRSTBank
Scorecard ▶️ https://t.co/Fa4GwxKzs6 pic.twitter.com/l7qqAMQRms