Logo
Sri Lanka Vs New Zealand 2nd Test day 2 Live score: न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 450 के पार हो चुका है। कामिंदु मेंडिस ने भी शतक जमा दिया है।

Sri Lanka Vs New Zealand 2nd Test day 2 Live score: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट का शुक्रवार को दूसरा दिन है। मेजबान श्रीलंका इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में दिख रहा। दूसरे दिन श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 450 रन के पार जा चुका है। दिनेश चांदीमल के बाद कामिंदु मेंडिस ने भी शतक ठोक दिया है। ये उनका पांचवां शतक है। कुसल मेंडिस और कामिंदु मेंडिस फिलहाल क्रीज पर हैं। 

मेंडिस ने इस टेस्ट में अर्धशतक जमाते ही विश्व रिकॉर्ड बनााया था। मेंडिस अपने पहले 8 टेस्ट में 50 प्लस स्कोर करने वाले इकलौते बैटर बन गए हैं। मेंडिस ने डेब्यू के बाद से ही अबतक जितने भी टेस्ट खेले हैं, उसमें अर्धशतक जरूर जमाया है।

इससे पहले, गॉल टेस्ट में दिनेश चांदीमल ने शतक ठोका था। वो 116 रन बनाकर आउट हुए थे। ये चांदीमल का 16वां टेस्ट शतक था। उनके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने भी अर्धशतक जमाया था। मैथ्यूज 88 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे।न्यूजीलैंड की तरफ से दो विकेट ग्लेन फिलिप्स ने लिए हैं। 

5379487