Logo
Sri lanka Vs New Zealand 2nd Test Live score: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड का बुरा हाल हो गया है। मैच के तीसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड की पूरी टीम पहली पारी में 88 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी 602/5d के स्कोर पर घोषित की थी।

Sri lanka Vs New Zealand 2nd Test Live score: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। मैच के तीसरे दिन शनिवार को न्यूजीलैंड की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। कल के 22 रन पर 2 विकेट के स्कोर से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने 42 रन देकर 6 विकेट झटके। उनके अलावा निशान पेरिस ने 3 विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने पहली पारी 5 विकेट पर 602 रन के स्कोर पर घोषित की थी। 

श्रीलंका ने 88 रन पर न्यूजीलैंड को समेटेने के बाद फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में टॉम लैथम बिना खाता खोले पेरिस के शिकार हो गए। फिलहाल, न्यूजीलैंड की टीम 511 रन पीछे है और पारी से हार से बचने के लिए कीवी टीम को बड़ी लड़ाई लड़नी होगी। 

केन विलियमसन के रूप में न्यूजीलैंड को दिन का पहला झटका लगा था। विलियमसन का विकेट प्रभात जयसूर्या ने लिया। वो 7 रन ही बना सके। इसके बाद तो न्यूजीलैंड की पारी बिल्कुल बिखर गई और एक के बाद एक बल्लेबाज आते गए और पवेलियन लौटते गए।

पिछले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रचिन रवींद्र खाता तक नहीं खोल पाए और डेब्यूटेंट ऑफ स्पिनर निशान पेरिस ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद पेरिस ने एजाज पटेल को भी बोल्ड किया और देखते ही देखते न्यूजीलैंड ने 68 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। प्रभात जयसूर्या ने डेरिल मिचेल को आउट कर पांच विकेट पूरे किए। ये गॉल में उनका आठवां फाइव विकेट हॉल था। यानी वो इस मैदान पर 8 बार पारी में पांच विकेट ले चुके हैं। 

इससे पहले, श्रीलंका ने पहली पारी 5 विकेट पर 602 रन के स्कोर पर घोषित की थी। श्रीलंका की तरफ से कामिंदु मेंडिस और दिनेश चांदीमल ने शतक ठोके थे। वहीं, कुसल मेंडिस ने भी नाबाद 106 रन ठोके थे। 

5379487