Logo
sri lanka vs new zealand 2nd test day 1 Highlights: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा। श्रीलंका ने 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं। दिनेश चांदीमल ने शतक जमाया है।

sri lanka vs new zealand 2nd test day 1 highlights: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच गॉल में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। हालांकि, पहले ही ओवर में ओपनर पथुम निसांका को न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने आउट कर दिया। निसांका 3 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद दिनेश चांदीमल और दिमुथ करुणारत्ने के बीच अच्छी साझेदारी हुई। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 122 रन जोड़े। करुणारत्ने अपने अर्धशतक से चूक गए। वो 46 रन बनाकर आउट हुए। 

करुणारत्ने के आउट होने के बाद भी चांदीमल ने अच्छी बल्लेबाजी जारी रखी और जल्द ही अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंनेे एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अच्छी पार्टनरशिप की और अपना शतक पूरा किया। चांदीमल ने 171 गेंद में अपना 16वां टेस्ट शतक पूरा किया। 

इस टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए हैं। ऑफ स्पिनर निशान पेरिस ने डेब्यू किया है जबकि मिलन रत्नायके भी खेल रहे हैं। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। कीवी खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर और न्यूजीलैंड क्रिकेट के डायरेक्टर रहे इयान टेलर को श्रद्धांजलि देने के इरादे से ऐसा किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट में दिए योगदान को लेकर कीवी खिलाड़ी टेलर को याद कर रहे। 

श्रीलंका की प्लेइंग-11: 1 दिमुथ करुआनारत्ने, 2 पथुम निसांका, 3 दिनेश चांदीमल, 4 एंजेलो मैथ्यूज, 5 कामिंदु मेंडिस, 6 धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), 7 कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), 8 मिलन रत्नायके, 9 प्रभात जयसूर्या, 10 निशान पीरिस, 11 असिथा फर्नांडो। 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: 1 डेवोन कॉनवे, 2 टॉम लैथम, 3 केन विलियमसन, 4 रचिन रवींद्र, 5 डेरिल मिचेलल, 6 टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), 7 ग्लेन फिलिप्स, 8 मिचेल सेंटनर, 9 टिम साउदी (कप्तान), 10 एजाज पटेल, 11 विल ओ'रुरके। 

5379487