Logo
IND vs BAN: बांग्लादेश ने आखिरी बार 2019 में भारत में टेस्ट सीरीज खेली थी। तब 2 मैचों की सीरीज भारत ने 2-0 से जीत ली थी।

मुंबई. भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टेस्ट खेले गए, 11 में भारत को जीत मिली, जबकि बारिश के कारण 2 टेस्ट ड्रॉ हो गए। इन 13 टेस्ट में भारत के 4 ही प्लेयर्स बांग्लादेश के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बना सके। 

1. सचिन तेंदुलकर 
सचिन तेंदुलकर ने बांग्लादेश के खिलाफ 2000 से 2010 तक 7 टेस्ट खेले। इनमें 5 सेंचुरी की मदद से उन्होंने 820 रन बना दिए, उनका औसत भी 136.66 का रहा। इस दौरान उन्होंने सभी फिफ्टी को सेंचुरी में कन्वर्ट किया। 

2. राहुल द्रविड़ 
भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ बांग्लादेश के खिलाफ भारत के दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने भी 2000 से 2010 तक 7 टेस्ट खेले, इनमें उन्होंने 70.00 की औसत से 560 रन बना दिए। इनमें 3 शतक और एक फिफ्टी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा। 

3. चेतेश्वर पुजारा
टीम इंडिया से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा भी बांग्लादेश के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 5 टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 78 की औसत से 468 रन बनाए हैं। इनमें एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 102 रन रहा। 

4. विराट कोहली 
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 6 मैचों में 437 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक लगाए और उनका औसत 54.62 का रहा। उनका बेस्ट स्कोर 204 रन रहा, उन्होंने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ही अपना ऐतिहासिक 27वां टेस्ट शतक लगाया था। जिसके ढाई साल बाद तक वह टेस्ट में कोई और सेंचुरी नहीं लगा सके थे। 
 

5379487