Logo
Who is Harry Singh: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा टेस्ट भारतीय मूल के एक खिलाड़ी के लिए यादगार रहा। क्योंकि उसे इंग्लैंड टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला। ये प्लेयर हैं हैरी सिंह। जानिए उनके बारे में सबकुछ

Who is Harry Singh: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैनचेस्टर में 3 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा। इस मैच के पहले दिन बुधवार को श्रीलंका की पहली पारी 236 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट गंवाए 22 रन बना लिए थे। इस टेस्ट में इंग्लैंड ने लैंकशर के चार्ली बर्नार्ड, केश फोंसेका और हैरी सिंह को 12वें खिलाड़ी के तौर पर चुना। हैरी को पहली बार तीसरे ओवर में विकल्प के तौर पर मैदान पर देखा गया था। 

इसके बाद हैरी सिंह लंच के बाद 37वें ओवर में फील्डिंग के लिए उतरे थे। हैरी भारतीय मूल के हैं। उनके पिता आरपी सिंह सीनियर भारत के लिए 80 के दशक में खेल चुके हैं। आरपी सिंह सीनियर ने भारत की तरफ से 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे खेले थे। 

हैरी के पिता आरपी सिंह भारत के लिए 2 वनडे खेले
आरपी सिंह सीनियर ने 59 फर्स्ट क्लास और 21 लिस्ट-ए मैच भी खेले ते। इसमें उन्होंने 1520 रन बनाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 141 रन रहा था। आरोपी सिंह ने आखिरी बार 1991 में सेंट्रल जोन की तरफ से दिलीप ट्रॉफी में शिरकत की थी। ये उनका आखिरी फर्स्ट क्लास मैच था। 

उन्होंने भारत के घरेलू क्रिकेट में एयर इंडिया और उत्तर प्रदेश की तरफ से भी खेले थे। 1990 के दशक के अंत में वे इंग्लैंड चले गए और लैंकशर काउंटी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ कोचिंग में अपना करियर शुरू किया।

आरपी सिंह सीनियर के बेटे हैरी सिंह ने इस साल की शुरुआत में जुलाई में वन-डे कप में लैंकशर के लिए अपना लिस्ट ए डेब्यू किया था। सात मैचों में, 20 वर्षीय खिलाड़ी ने 12.42 की औसत और 64.44 की स्ट्राइक-रेट से 87 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 25 रहा। 

हैरी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं
हैरी सिंह ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं और उनके नाम दो विकेट हैं। 2022 में, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ़ घरेलू सीरीज़ के लिए इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए भी चुना गया था। युवा खिलाड़ी लैंकशर 2nd XI के लिए ओपनिंग बल्लेबाज़ के तौर पर भी खेल चुके हैं। यह देखना बाकी है कि हैरी भविष्य में इंग्लिश राष्ट्रीय टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।

5379487