Logo
India vs Sri Lanka T20 Series: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ का नहीं चुना गया। दोनों ने जिम्बाब्वे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था।

India vs Sri Lanka T20 Series: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई। वहीं, वनडे की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे। टी20 में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर की वापसी हुई है। वहीं, रियान पराग को एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया। जिम्बाब्वे दौरे पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इधर, वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा को मौका दिया गया है। 

लेकिन जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका सीरीज में मौका नहीं दिया गया। अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में 47 गेंदों में तूफानी शतक ठोका था। इसके अलावा ऋतुराज सिंह ने भी 76 रन और 47 रनों की पारियां खेली थीं। वहीं, चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्बे दौरे पर गए शिवम दुबे और रियान पराग को एक और मौका दिया है। जबकि अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के नहीं चुने पर क्रिकेट फैंस नाराज हैं और उनका मानना है कि इनके साथ भेदभाव किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद और मोहम्मद सिराज। 

अभिषेक शर्मा-ऋतुराज गायकवाड़ को इग्नोर किया! 

अभिषेक-गायकवाड़ को क्यों नहीं मिला मौका 
जिम्बाब्वे के खिलाफ सफल रहे अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले सीरीज में मौका नहीं दिया गया। इसके पीछे की मुख्य वजह यशस्वी जायसवाल हैं। यशस्वी ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे पहले वह पूरे टी20 विश्वकप में स्टैंड पर ही बैठे रहे। टीम की खास रणनीति के तहत उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। जबकि यशस्वी जायसवाल लगातार रन बना रहे हैं। 

चयनकर्ताओं का मानना है कि ओपन करने के लिए यशस्वी का नंबर पहले बनता है। वहीं, उनकी साथी के तौर पर शुभमन गिल रहेंगे। तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करेंगे। चौथे नंबर पर रियान पराग को खिलाया जाएगा। जबकि रियान पराग, मुख्य कोच गौतम की पसंद है। भले ही पराग जिम्बाब्वे दौरे पर असफल रहे लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 शानदार प्रदर्शन किया है और उनमें काफी प्रतिभा है। इधर, शिवम दुबे भी आखिरी के ओवर्स में बड़े हिट लगा रहे हैं। इसलिए उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है। यही काम रिंकू सिंह ने भी किया है।  

5379487