Logo
MS Dhoni Viral Video:महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक बच्चा उनकी चम्मच लेकर भागता नजर आ रहा है।

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे। दरअसल, वीडियो में छोटा बच्चा उनका चम्मच लेकर भागता नजर आ रहा है। इसके बाद धोनी बच्चे से अपना स्पून लौटाने के लिए कहते दिख रहे। ये मजेदार वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

धोनी आईपीएल 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। सीजन के ओपनिंग मैच में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच, धोनी का सोशल मीडिया पर बच्चे के साथ मस्ती का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वो बच्चे से अपना चम्मच लौटाने का कहते दिख रहे। धोनी आईपीएल 2024 की जमकर तैयारी कर रहे। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो नेट्स में लंबे-लंबे छक्के जमाते नजर आ रहे थे। 

पिछले सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता था। तब टीम फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर चैंपियन बनी थी। तब रवींद्र जडेजा टीम की जीत के हीरो बने थे। धोनी ने 16 मैच में 104 रन बनाए थे और टीम के लिए फिनिशर के रोल में ज्यादा नजर आए थे। अब तक धोनी ने आईपीएल में 250 मैच खेले हैं और इसमें 5 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल में 24 अर्धशतक जमाए हैं। हालांकि, उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इसकी वजह भी यही है कि धोनी काफी नीचे बल्लेबाजी के लिए आते हैं और टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। 

5379487