Logo
दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस से डील करने की कोशिश की थी। लेकिन एक पेच के कारण बात नहीं बनी।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 से पहले एक-एक कर कई चौंकाने वाली खबरें आ रही हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी से रोहित शर्मा को हटाने के बाद उनसे जुड़ी एक और खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ये चाहती थी कि आईपीएल 2024 के लिए कोई दिग्गज खिलाड़ी टीम की कमान संभाले।

जैसे ही ये बात सामने आई कि मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को अपने साथ जोड़ने की कोशिशों में जुटी है। वैसे ही, दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ने के लिए मुंबई इंडियंस से बात की थी। दिल्ली कैपिटल्स चाहती थी कि ट्रेड के जरिए वो रोहित शर्मा को अपने साथ जोड़ ले लेकिन बात नहीं बन पाई। आखिर ऐसा क्यों हुआ? आइए बताते हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स रोहित को जोड़ना चाहती थी
स्पोर्ट्स टुडे के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खिलाने के उद्देश्य से सीनियर खिलाड़ी को कप्तान बनाने का मन बनाया था। इसी कारण से रोहित शर्मा के लिए दिल्ली के मैनेजमेंट ने मुंबई इंडियंस से बात की थी। लेकिन, रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के बीच एक कॉन्ट्रैक्ट था, जिसकी वजह से वो ट्रेड के लिए उपलब्ध नहीं थे।

वहीं, मुंबई भी अपने आयकन प्लेयर को नहीं देना चाहती थी। इसी वजह से दिल्ली की रोहित शर्मा को खुद से जोड़ने की बात नहीं बन पाई और बाद में ऋषभ पंत को ही दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान बनाने का फैसला लिया। 

हार्दिक कैसे मुंबई इंडियंस से जुड़े?
बता दें कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस से जोड़ने के लिए मैनेजमेंट ने अपने ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को ऑल कैश डील के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ समझौता किया था। ग्रीन को पिछले ऑक्शन में मुंबई ने 17.5 करोड़ में खरीदा था। ऐसे में ग्रीन के आरसीबी के पास जाने के बाद मुंबई टीम के पास हार्दिक को फ्रेंचाइजी से जोड़ने के लिए पर्याप्त पैसा था। अब रोहित बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। 

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2023 के बीच 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था। 

5379487