Logo
Dinesh Karthik, RCB, IPL 2024: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस साल अपना आखिरी IPL सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं।

Dinesh Karthik, RCB, IPL 2024: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस साल अपना आखिरी IPL सीजन खेलने के लिए तैयार हैं। लीग में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। 17वें सीजन के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अपने भविष्य पर भी विचार कर सकते हैं साथ ही लीग से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। IPL 2024 का शुभारंभ 22 मार्च से होगा। पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी।

पहले सीजन से IPL खेल रहे कार्तिक
कार्तिक ने अपने IPL करियर की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) से की थी। दिनेश कार्तिक उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जो लीग के पहले सीजन (2008) से इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 16 सीजन में सिर्फ 2 ही मुकाबले मिस किए हैं। पहला अपने पहले सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ था और दूसरा 2023 में था जब कार्तिक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग मैच से बाहर बैठे थे।

इन फ्रेंचाइजी से खेल चुके दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहले सीजन से ही IPL खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे हैं। 2022 में हुए मेगा ऑक्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कार्तिक पर दांव लगाया था। तब से वह RCB का हिस्सा हैं। कार्तिक ने IPL में अब तक खेले 242 मैच में 25.81 की औसत और 132.71 की स्ट्राइक रेट से 4516 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 97* रन है। IPL 2023 में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह 13 मुकाबलों में 11.67 की औसत से सिर्फ 140 रन ही बना सके थे। 

IPL में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन
IPL 2008: 145 रन
IPL 2009: 288 रन
IPL 2010: 278 रन
IPL 2011: 282 रन
IPL 2012: 238 रन
IPL 2013: 510 रन
IPL 2014: 325 रन
IPL 2015: 141 रन
IPL 2016: 335 रन
IPL 2017: 361 रन
IPL 2018: 498 रन
IPL 2019: 253 रन
IPL 2020: 169 रन
IPL 2021: 223 रन
IPL 2022: 330 रन
IPL 2023: 140 रन

ये भी पढ़ें: WPL 2024, UPW vs MIW: मुंबई इंडियंस के पास पिछली हार का बदला लेने का मौका, जानिए मैच से जुड़ी A To Z जानकारी

5379487