Logo
IND vs ENG 3rd Test, Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सौराष्ट्र स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का तीसरा दिन है।

IND vs ENG 3rd Test, Day 3: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सौराष्ट्र स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन का खेला समाप्त हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 196 रन है। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 322 रन की बढ़त है। भारत की दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए।

इससे पहले दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 2 विकेट खोकर 207 रन बना लिए थे। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया था तो वहीं सरफराज खान ने फिफ्टी जड़ी थी। जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 319 रन बनाए। बेन डकेट ने 153 रन की पारी खेली। उनके अलावा किसी भी इंग्लिश बल्लेबाज का बल्ला नहीं चला।

IND vs ENG 3rd Test Day 3 

भारत का दूसरा विकेट गिरा
यशस्वी जायसवाल के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने आए। हालांकि, वह खाता तक नहीं खोल सके। टॉम हार्टले की गेंद पर रेहान अहमद ने उनका कैच लपका। 

यशस्वी जायसवाल ने लगाया शतक

दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल ने अब रोजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया है। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला।

चाय तक भारत का स्कोर 44-1
चाय काल तक भारत ने 1 विकेट खोकर 44 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा के रूप में भारत को इकलौता झटका लगा। उन्होंने 28 गेंदों पर 19 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 19 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत का पहला विकेट गिरा
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। पहली पारी में शतक लगाने वाले कप्तान रोहित शर्मा दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 28 गेंदों पर 19 रन बनाए। जो रूट ने उन्हें LBW आउट किया। 

इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमटी
इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर सिमट गई है। बेन डकेट ने सबसे ज्यादा 153 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 और ओली पोप में 39 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज को 4 सफलताएं मिलीं। उनके अलावा कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 साथ ही जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 शिकार किया।

सिराज के बाद जडेजा ने झटका विकेट
लंच के बाद रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। जडेजा की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने टॉम हार्टले को स्टंपिंग आउट किया। हार्टल ने 17 गेंदों पर 9 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके भी लगाए।

लंच के बाद इंग्लैंड को तीसरा झटका
लंच के बाद मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम की वापसी कराई है। लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट गंवाने के बाद अब इंग्लैंड को 8वां झटका लगा है। सिराज ने रेहान अहमद को बोल्ड किया। रेहान ने 13 गेंदों पर 6 रन बनाए। 

इंग्लैंड के बैक टू बैक विकेट गिरे
65वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट गंवाने वाली इंग्लैंड को 66वें ओवर की पहली गेंद पर एक और झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर बेन फोक्स को अपना शिकार बनाया। फोक्स ने 37 गेंदों पर 13 रन बनाए। 

लंच के बाद इंग्लैंड को लगा छठा झटका
लंच के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा। रवींद्र जडेजा ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट कराया। स्टोक्स ने 89 गेंदों पर 41 रन बनाए।

लंच तक इंग्लैंड का स्कोर 290/5
तीसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 290 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 73 गेंदों पर 39 रन बनाकर और बने फोक्स 28 गेंदों पर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। 

इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा
कुलदीप यादव ने भारतीय टीम को अहम समय पर सफलता दिलाई है। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे बेन डकेट को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। डकेट ने 101.32 की स्ट्राइक रेट से 151 गेंदों पर 153 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 2 छक्के लगाए। 

इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
पहली पारी में इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा चुका है। जॉनी बेयरस्टो ने 5 गेंदों का सामना किया और वह खाता तक नहीं खोल सके। कुलदीप यादव ने उन्हें LBW आउट किया। 

इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा
तीसरे दिन की शुरुआत में ही इंग्लैंड को झटका लगा। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। रूट ने 31 गेंदों पर 18 रन बनाए।

इंग्लैंड की नजर बड़े स्कोर पर
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। बेन डकेट और जो रूट की नजर आज बड़े स्कोर पर है। इससे पहले दूसरे दिन जैक क्राली ने 28 गेंदों पर 15 रन बनाए थे। साथ ही ओली पोप में 55 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली थी।  

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: IPL 2024 से पहले CSK के इन धुरंधर बल्लेबाजों ने उगली आग, जड़ दिए इतने रन

5379487