Logo
IND vs SL 2nd T20i Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पल्लेकेले में खेला जा रहा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

IND vs SL 2nd T20i Live Score: भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच पल्लेकेले में खेला गया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मैच में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 161 रन बनाए। टीम की ओर से कुसल परेरा ने शानदार अर्धशतक लगाया। भारत की तरफ से रवि बिश्नोई ने 3 विकेट झटके। 

बारिश के चलते मिला टीम इंडिया को नया टारगेट
श्रीलंका ने भारत को 162 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन बारिश के चलते टीम इंडिया को नया टारगेट मिला। भारत को जीत के लिए 8 ओवर में 78 रन बनाने को मिले। जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने 3 विकेट के नुकसान पर 6.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंदों पर 30 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 2 छक्के लगाए। कप्तान सूर्यकमार यादव ने 26 रनों की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया।

भारत की पारी के दाैरान भी हुई बारिश 
भारत ने अपनी पारी शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद बारिश होने लगी। बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। टीम ने 3 गेंदों में 6 रन बनाए थे, जब बारिश ने खेल को रोक दिया। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन नाबाद लौटे। मैच की शुरुआत में भी बारिश ने परेशानी खड़ी की थी, जिससे मैच 45 मिनट देर से शुरू हुआ।

श्रीलंका का स्कोर 161 रन
श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। कुसल परेरा ने अर्धशतक लगाया, जबकि पाथुम निसांका ने 32 और कमिंडू मेंडिस ने 26 रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन
भारत की ओर से रवि बिश्नोई ने 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए। भारत ने पहला टी20 मैच 43 रन से जीता था।

अंतिम ओवर में अक्षर की सफलता
अक्षर पटेल को 20वें ओवर में सफलता मिली। उन्होंने दूसरी गेंद पर महिश तीक्षाना को बोल्ड किया, तीक्षाना ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। आखिरी गेंद पर अक्षर ने रमेश मेंडिस को स्टंप आउट किया। अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में चरिथ असलंका को आउट किया, असलंका ने 12 गेंदों में 14 रन बनाए।

श्रीलंका का पहला विकेट 26 रन पर गिरा

श्रीलंका का पहला विकेट 26 रन पर गिरा। जब अर्शदीप सिंह ने कुशल मेंडिस (10) को कैच आउट कराया। दूसरा विकेट रवि बिश्नोई ने लिया। उन्होंने पथुम निशांका (32) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। कामेंदू मेंडिस 26 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट हार्दिक पांड्या ने लिया। कुशल परेरा अर्धशतक लगाकर पांड्या का दूसरा शिकार बने। उन्होंने 54 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने 16 ओवर में 139 रन बनाए।   

भारत और श्रीलंका ने अपनी टीम में एक-एक बदलाव किया है। शुभमन गिल की जगह संजु सैमसन को खिलाया गया है।वहीं, श्रीलंका की तरफ से मधुशंका के स्थान पर रमेश मेंडिस को खिलाया गया। पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रनों से हरा दिया था। पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 214 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं, श्रीलंका 170 रन पर सिमट गया। भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेलते हुए 58 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 49 रन बनाए। जबकि ओपनर शुभमन गिल ने 34 रन और यशस्वी जायसवाल ने 40 रन बनाए। 

वहीं, भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाएं। जबकि रियान पराग ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया। 

भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, संजु सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज। 

श्रीलंका की प्लेइंग 11 
पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, रमेश मधुशंका।

5379487