Logo
IND W vs SA W: चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया ने अफ्रीका को फॉलोऑन दिया था।

IND W vs SA W: टी20 विश्वकप के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हार दिया। पहली पारी में भारत ने 603 रन बनाकर अफ्रीका के सामने रनों का पहाड़ खड़ा किया था। इसके जवाब में अफ्रीका की पहली पारी 266 रन पर सिमट गई। लिहाजा अफ्रीकी टीम को फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में भारत को जीतने के लिए 37 रन का लक्ष्य मिला। जिसे टीम ने बिना कोई विकेट खोए 9.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की तरफ से स्नेहा राणा ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

शेफाली वर्मा ने ठोका दोहरा शतक
मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने दोहरा शतक लगाया। शेफाली 205 रन बनाकर आउट हुईं। इसके साथ ही स्मृति मंधाना ने भी 149 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा जेमिनी रोजर्स ने 55 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने 69 और रिचा घोष ने 86 रन की पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीका के खिलाफ 603 रनों का पहाड़ा खड़ा कर दिया। 

प्लेयर ऑफ द मैच स्नेह वर्मा ने चटकाएं 10 विकेट 
इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 266 रन पर ऑल आउट हो गई। अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में सुने एले ने 65 रन और मारिजैन कप्प ने 74 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के अलावा दूसरा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वहीं, भारत की तरफ से ऑफ ब्रेक स्पिनर स्नेह राणा ने पहली पारी में 8 विकेट लिए। जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट लिए। इस तरह टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट चटकाएं। इससे दक्षिण अफ्रीका, भारत से 337 रन पीछे हो गई और उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते ही अफ्रीकी टीम 373 रन पर सिमट गई। यानी टीम इंडिया को जीत के लिए महज 37 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने बिना कोई नुकसान से हासिल कर लिया।   

5379487