Logo
IND vs ENG 5th Test, Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 218 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने आते ही तेजी से रन बटोरना शुरू किए।

IND vs ENG 5th Test, Yashasvi Jaiswal: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 218 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने आते ही तेजी से रन बटोरना शुरू किए। इंग्लैंड की ओर से 9वां ओवर करने आए शोएब बशीर को यशस्वी जायसवाल ने 3 छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।

9 पारियों में लगाए 26 सिक्स
यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 9 पारियों में 26 छक्के लगा चुके हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 सिक्स जड़े थे। ऐसे में यशस्वी ने काफी कम टेस्ट पारियों में यह कारनामा करके दिखाया है। एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट की 20 पारियों में 22 सिक्स लगाए हैं। उनके अलावा कपिल देव ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 पारियों में 21 छक्के और ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के विरुद्ध 21 पारियों में 21 सिक्स जड़े हैं। 

एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय
26* - यशस्वी जयसवाल बनाम इंग्लैंड (9 पारी)
25 - सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (74 पारी)
22 - रोहित शर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका (20 पारी)
21 - कपिल देव बनाम इंग्लैंड (39 पारी)
21 - ऋषभ पंत बनाम इंग्लैंड (21 पारी)

सीरीज में यशस्वी का प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अब तक 2 दोहरे शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 80 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे। विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने 290 गेंदों पर 209 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में यशस्वी ने 17 रन बनाए थे। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 10 रन और दूसरी पारी में 214 रन की पारी खेली थी। रांची टेस्ट में भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 73 और 37 रन बनाए थे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 17वें सीजन के बाद IPL से संन्यास लेगा दिग्गज विकेटकीपर, पहले सीजन से है लीग का हिस्सा

5379487