Logo
Indian Players Wear Black Armbands: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिरी भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया।

Indian Players Wear Black Armbands: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि आखिरी भारतीय खिलाड़ियों ने ऐसा क्यों किया। दरअसल, हाल ही में भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने इस महान खिलाड़ी की याद में काली पट्टी बांधी। काफी दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद दत्ताजीराव गायकवाड़ का 13 फरवरी को निधन हो गया था। इसके बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी। पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ ने 1951 से 1962 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। 

बोर्ड ने दी जानकारी
दत्ताजीराव गायकवाड़ भारत के पूर्व बल्लेबाज और कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। तीसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरने की जानकारी दी। बोर्ड ने अपने बयान में कहा, 'टीम इंडिया भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ की याद में काली पट्टी पहनेगी, जिनका हाल ही में निधन हो गया।'

बीसीसीआई ने जताया था दुख
राइट हैंड बैटर और मध्यम गति, लेग-ब्रेक दोनों गेंदबाजी करने में सक्षम दत्ताजीराव 1959 के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के कप्तान थे। उन्होंने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच  1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला था। उन्होंने 1947 से 1961 तक रणजी ट्रॉफी में में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया था। 2016 में वह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले दीपक शोधन भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर थे। उनका 87 वर्ष की आयु में अहमदाबाद में निधन हो गया था। बता दें कि बीसीसीआई ने भी दत्ताजीराव के निधन पर दुख व्यक्त किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे टेस्ट के बीच भारतीय टीम के लिए आई बुरी खबर, ये मैच विनर खिलाड़ी लौटा घर

5379487