Logo
IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8 नए खिलाड़ियों को खरीद लिया है। आइए जानते हैं अब कौन-कौन खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।

IPL 2024: आईपीएल 2024  (Indian Premier League) के लिए 19 दिसंबर (मंगलवार) को खिलाड़ियों के ऑक्शन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस ऑक्शन में सभी फ्रेचाइज़ी ने अपने पर्स के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जमकर पैसा खर्च किया है। इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाएं हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज मिशेल स्टॉर्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने भी नीलामी के दौरान 8 खिलाड़ियों को खरीद लिया है। इसके साथ ही मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपनी टीम के लिए 8 नए खिलाड़ी भी मिल गए हैं। 

नीलामी में 8 खिलाड़ियों पर लगाया दाव
मुंबई इंडियंस  ने आईपीएल 2024 के लिए 8 नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ लिया है, इसमें साउथ अफ्रीका का 1, श्रीलंका के 2, अफगानिस्तान का 1 और भारत के सबसे ज्यादा 4 खिलाड़ियों को खरीदा गया है। मुंबई ने अफ्रीकी बॉलर गेराल्ड कोएट्जी को सबसे ज्यादा 5 करोड़ की कीमत चुकाकर खरीदा। इसके बाद नुवान तुषारा और दिलशान मदुशंका को 4.80 करोड़ और 4.60 करोड़ में खरीदा। अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद नबी 1.50 करोड़ रुपए में बिके। श्रेयस गोपाल , शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नमन धीर (20 लाख रुपये) बेस प्रेस में खरीदे गए।

रिटेन किए खिलाड़ी
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा,  डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड।

ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी

  • गेराल्ड कोएट्जी 
  • दिलशान मदुशंका
  • नुवान तुषारा
  • मोहम्मद नबी
  • श्रेयस गोपाल
  • शिवालिक शर्मा 
  • अंशुल कंबोज
  • नमन धीर

हार्दिक को बतौर कप्तान किया ट्रेड
मुंबई इंडियन की फ्रेंचाइज़ी गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या को पहले ही ट्रेड कर चुकी है। हार्दिक इसी शर्त पर टीम में आए थे कि उन्हें कप्तान बनाया जाए। मुंबई इंडियंस कैंप ने उनकी बात को मान लिया। इसके साथ ही आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक कप्तान तय हो गए हैं और उनके साथ 8 नए खिलाड़ी भी इस टीम में आगे नजर आएंगे।

5379487