Logo
election banner
IPL 2024 Records: आईपीएल 2024 में 1 हजार छक्के लग चुके हैं। 1000वां छक्का लखनऊ के क्रुनाल पांड्या ने जड़ा। इस सीजन में अब तक आईपीएल में लगे छक्कों का रिकॉर्ड टूट सकता है।

IPL 2024 Records: आईपीएल 2024 में 57 मैच हो चुके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स और हैदराबाद के बीच 57वें मैच में 1000वां छक्का लगा। यह रिकॉर्ड लखनऊ के ऑलराउंडर क्रुनाल पांड्या के नाम दर्ज हुआ। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अब तक आईपीएल के 17 सीजन में कितने छक्के लगे हैं। वहीं, इस सीजन में टॉप 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं। इनमें कितने भारतीय बैटर्स और कितने विदेश बल्लेबाज हैं। 

किस सीजन में लगे कितने छक्के 

साल  छक्के  मैच 
2008 622 59
2009 506 59
2010 585 60
2011 639 74
2012 731 76
2013 672 76
2014 714 60
2015 692 60
2016 638 60
2017 705 60
2018 872 60
2019 784 60
2020 734 60
2021 687 60
2022 1062 74
2023 1124 74
2024 1000 57

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले 5 बल्लेबाज

  • रियान पराग 25 छक्के 
  • शिवम दुबे 26 छक्के 
  • अभिषेक शर्मा 28 छक्के 
  • हेनरिक क्लासेन 31 छक्के 
  • सुनील नरेन 32 छक्के 

IPL 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली 24 छक्कों के साथ छठवें नंबर पर हैं। वहीं, रोहित शर्मा 19 छक्कों के साथ 14वें नंबर पर काबिज है।   

सीजन वॉयस किस बल्लेबाज ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के 

साल  बल्लेबाज टीम  छक्के
2008 सनथ जयसूर्या मुंबई इंडियंस 31
2009 एडम गिलक्रिस्ट डेक्कन चार्जेस 29
2010 रॉबिन उथप्पा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 27
2011 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 44
2012 क्रिस गेल  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 59
2013 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 51
2014 ग्लैन मेक्सवेल पंजाब किंग्स 36
2015 क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 38
2016 विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 38
2017 ग्लैन मेक्सवेल पंजाब किंग्स 26
2018 ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स 37
2019 आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स 52
2020 ईशान किशन मुंबई इंडियंस 30
2021 केएल राहुल पंजाब किंग्स 30
2022 जोश बटलर राजस्थान रॉयल्स 45
2023 फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 36
2024 सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स बेंगलुरु 32

 

5379487