Logo
Akaay: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। विराट ने एक पोस्ट में बताया कि वह दूसरी बात पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है।

Akaay: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर खुशखबरी शेयर की। विराट ने एक पोस्ट में बताया कि वह दूसरी बात पिता बन गए हैं। अनुष्का शर्मा ने एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। कोहली ने बताया कि अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया था। कोहली ने जैसे ही इस खुशखबरी को फैंस के बीच साझा किया, कुछ लोगों ने घटिया हरकत शुरू कर दी। लोगों ने सोशल मीडिया पर अकाय कोहली के नाम के फर्जी अकाउंट बना दिए हैं। इनमें से कई अकाउंट में कोहली और अनुष्का की तस्वीर लगाई गई है। लोगों की इस हरकत की काफी आलोचना हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Akaay: पिता बनने के बाद पहली बार लंदन की सड़कों पर घूमते नजर आए विराट कोहली, अब तस्वीर हो रही वायरल

कोहली ने जैसे ही मंगलवार रात को बेटे की जानकारी दी, इसके बाद तो अकाय के नाम के अकाउंट की बाढ़ आ गई। इंस्टाग्राम पर अकाय के नाम के  1-2 नहीं 10 से भी ज्यादा अकाउंट हैं। विराट ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखा था,  "हम लोगों यह बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपनी बेटी वामिका के छोटे भाई और बेटे अकाय का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत पल में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें।" 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था, जिसका अर्थ है देवी दुर्गा का एक प्रतीक है। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। 11 जनवरी, 2021 को अनुष्का ने वामिका को जन्म दिया था। हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने हाल ही में खुलास किया था कि विराट कोहली लंदन में हैं और दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने पहले तो हैदराबाद और विशाखापत्तनम टेस्ट से अपना नाम वापस लिया, इसके बाद वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। 

ये भी पढ़ें: Akaay Prediction: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बेटा अकाय बड़ा होकर क्या बनेगा क्रिकेटर या अभिनेता?, जानिए

5379487