Logo
IPL 2024, Moeen Ali, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से लीग का आगाज होगा। इससे पहले CSK और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने कप्तान MS धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

IPL 2024, Moeen Ali, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। 22 मार्च से लीग का आगाज होगा। पहले ही मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। यह भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। इससे पहले CSK और इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली ने कप्तान MS धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इंग्लिश ऑलराउंडर ने बताया कि कैसे धोनी के नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन करने लगती है।

धोनी का रणनीतिक व्यक्तित्व वास्तव में अच्छा
जब मोईन अली से पूछा गया कि IPL में MS धोनी के नेतृत्व में खेलना कैसा है? इस पर मोईन ने कहा, "हर कोई जानता है कि महेंद्र सिंह धोनी एक खास खिलाड़ी और खास कप्तान हैं। वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं। मैंने तीन सीजन खेले हैं लेकिन मुझे नहीं पता कि वह क्या लेकर आने वाला है। उनका रणनीतिक व्यक्तित्व वास्तव में अच्छा है। एक खिलाड़ी के रूप में यह रोमांचक है कि आपके लिए उसकी क्या भूमिका है। जब आप धोनी के कप्तान के रूप में CSK के लिए खेल रहे हों, तो चाहे टीम कागज पर कमजोर हो या मजबूत, आपके जीतने का मौका हमेशा रहता है।"

चेन्नई ने जीते हैं 5 खिताब
बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार खिताब पर कब्जा जमाया है। CSK इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से 1 है। चेन्नई के अलावा मुंबई इंडियंस ने भी 5 बार ट्रॉफी अपने नाम की है। CSK ने धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। लीग में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो धोनी 250 मैच की 217 पारियों में 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन है। वह IPL में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

चेन्नई सुपर किंग्स का शेड्यूल

  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 22 मार्च, चेन्नई, रात 8:00 बजे 
  • चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस: 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7:30 बजे 
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7:30 बजे
  • सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: धर्मशाला में भारतीय स्पिनर्स का बड़ा कारनामा, तोड़ दिया पाकिस्तान का अहम रिकॉर्ड

5379487