Logo
Rohit Sharma, MS Dhoni: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 33 के स्कोर पर ही 3 झटके लग चुके थे, लेकिन रोहित एक छोर पर डटे रहे।

Rohit Sharma, MS Dhoni: इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 33 के स्कोर पर ही 3 झटके लग चुके थे, लेकिन रोहित एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ पारी को संभाला और 157 गेंदों पर शतक लगाया। रोहित ने 196 गेंदों पर 131 रन। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए। मुकाबले में दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। रोहित अब टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के (80) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 

सहवाग ने जड़े सर्वाधिक छक्के
टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं। सहवाग ने 104 टेस्ट की 180 पारियों में 91 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी (78), चौथे पर सचिन तेंदुलकर (69) और 5वें पर कपिल देव (61) हैं। 

  • 90 - वीरेंद्र सहवाग
  • 80 - रोहित शर्मा
  • 78 - एमएस धोनी
  • 69 - सचिन तेंदुलकर
  • 61- कपिल देव

73 साल पहले हुआ था ऐसा
रोहित टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय कप्तान (36 वर्ष 291 दिन) बन गए हैं। इससे पहले साल 1951 में विजय हजारे ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था। तब उनकी उम्र 36 वर्ष 278 दिन थी। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: पिता से विवाद और चोट के बाद रवींद्र जडेजा की दमदार वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ ठोकी फिफ्टी

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए सर्वाधिक छक्के
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 470 मैच की 494 पारियों में 593 सिक्स लगाए हैं। लिस्ट में दूसरे पर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल (553), तीसरे पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (476), चौथे पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (398) और 5वें पर न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गुप्टिल (383) हैं। 

IND vs ENG टेस्ट में बतौर ओपनर सर्वाधिक शतक

  • 4 - सुनील गावस्कर
  • 3- विजय मर्चेंट
  • 3- मुरली विजय
  • 3- केएल राहुल
  • 3 - रोहित शर्मा

एक्टिव प्लेयर द्वारा लगाए गए सर्वाधिक इंटरनेशनल शतक

  • 80 - विराट कोहली
  • 49 - डेविड वार्नर
  • 47 - रोहित शर्मा
  • 46 - जो रूट
  • 44 - स्टीव स्मिथ/केन विलियमसन

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के
233 - इयोन मोर्गन
212 - रोहित शर्मा
211 - एमएस धोनी
171 - रिकी पोंटिंग
170 - ब्रेंडन मैकुलम

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा ने राजकोट टेस्ट में ठोका शतक, 218 दिन बाद आई सेंचुरी

5379487