Logo
MS Dhoni, Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। मार्च के आखिरी हफ्ते में लीग की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

MS Dhoni, Chennai Super Kings: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। मार्च के आखिरी हफ्ते में लीग की शुरुआत हो सकती है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच लीग की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK टीम जल्द ही लीग की तैयारी में जुटने वाली है। टीम के ही एक स्टार खिलाड़ी ने इस बात का खुलासा किया है। साथ ही धोनी के आखिरी आईपीएल सीजन को लेकर इस प्लेयर ने बड़ा खुलासा किया है।

इस साल खेलेंगे धोनी
टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने खुलासा किया है कि चेन्नई सुपर किंग्स 1 मार्च से अभ्यास शुरू करेगी। आकाश चोपड़ा से इंस्टाग्राम पर बातचीत में चाहर ने कई खुलासे किए। धोनी के आखिरी IPL के सवाल पर चाहर ने कहा, "वह इस साल तो खेलेंगे। इस साल के बाद कुछ निर्णय लेंगे। मुझे लगता है कि उन्हें 2 साल खेलना चाहिए। वह पिछले आईपीएल में काफी चोटिल थे, फिर भी उन्होंने विकेटकीपिंग की। वह लंगड़ा-लंगड़ा कर भाग रहे थे। इस बार तो उन्होंने घुटने की सर्जरी करा ली है, ऐसे में वह और अच्छे से खेलेंगे। उन्होंने पिछले सीजन तेज गेंदबाजों का अच्छे से सामना किया था। वह नेट पर भी तेज गेंदबाजों को खेल रहे हैं। ऐसे में अंत में उनका ही निर्णय है कि उन्हें खेलना है या नहीं। टीम को वही चलाते हैं तो वह इसके पक्ष में ही निर्णय लेंगे।"

बता दें कि IPL 2023 के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी कराई थी। वह इन दिनों लीग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कई वीडियो भी वायरल हुई हैं, जिसमें कैप्टन कूल अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। 

चेन्नई ने 5 बार जीता खिताब
धोनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। लीग में उनके प्रदर्शन की बात करें तो धोनी 250 मैच की 217 पारियों में 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन है। वह IPL में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

5379487