Logo
MS Dhoni: IPL 2024 के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर जियो सिनेमा ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन को बढ़ावा देने के लिए महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक शानदार विज्ञापन जारी किया। विज्ञापन में MS धोनी दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर जियो सिनेमा ने बुधवार को लीग के 17वें सीजन को प्रमोट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक शानदार विज्ञापन जारी किया। विज्ञापन में MS धोनी दोहरी भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। धोनी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर सस्पेंस बढ़ा दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ''नए सीजन और नई भूमिका का इंतजार नहीं कर सकते। बने रहें!" पोस्ट ने लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित किया, हालांकि पोस्ट का सटीक अर्थ स्पष्ट नहीं रहा। जब तक विज्ञापन ने भ्रम दूर नहीं किया तब तक धोनी की नई भूमिका को लेकर सस्पेंस बना रहा।

दो भूमिकाएं निभा रहे हैं धोनी
जियो सिनेमा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में देखा जा सकता है कि 42 साल के धोनी को दो भूमिकाएं निभाते हुए दिखाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक से यह वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नया सीजन, दोहरी भूमिका! 22 मार्च से शुरू होने वाले IPL जियो सिनेमा के साथ सभी गतिविधियां आपके लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं। क्योंकि सब यहां, और कहां!"

22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024
बता दें की इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की 22 मार्च से शुरुआत होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पहले 17 दिन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। लोकसभा चुनाव के कारण अभी IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने किया प्लेइंग 11 का ऐलान, इस खिलाड़ी की कर दी छुट्टी

5379487