Logo
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी अपने पुराने साथी ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया करते नजर आ रहे।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग का जश्न जारी है। जामनगर में हो रहे इस ग्रैंड इवेंट में दुनिया भर के दिग्गज स्टार शिरकत कर रहे। पूरी मायानगरी जामनगर में जुटी हुई है। इस इवेंट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं।

शाहरुख खान से लेकर सलमान तक ने प्री वेडिंग इवेंट की शान बढ़ाई है। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के चमकते सितारे भी इस इवेंट के लिए जामनगर पहुंचे। मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ  यहां आए थे। तो वहीं, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ अनंत-राधिका के प्री वेडिंग इवेंट में पहुंचे। 

अनंत और राधिका के इस प्री वेडिंग इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के अपने पुराने साथी ड्वेन ब्रावो के साथ डांडिया करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान माही की पत्नी साक्षी भी नजर आ रही हैं। धोनी और ब्रावो की डांडिया की जुगलबंदी देखते ही बन रही है। फैंस को दोनों की मस्ती खूब पसंद आ रही है।

इससे पहले, दिन में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ धोनी की मुलाकात का भी वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दोनों एक-दूसरे से बड़ी गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे थे। वहीं, आकाश अंबानी का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो धोनी को डांडिया खेलना सिखा रहे हैं। 

ब्रावो के साथ धोनी का डांडिया
धोनी अब आईपीएल 2024 में नजर आएंगे। पिछले सीजन में माही की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता था। इस बार धोनी की नजर छठे खिताब पर होगी। चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप चेन्नई में शुरू हो चुका है। एक दिन पहले ही कुछ खिलाड़ियों ने चेन्नई पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसमें दीपक चाहर,सिमरजीत सिंह राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल शामिल थे। शनिवार को ऋतुराज गायकवाड भी पहुंच गए हैं।

IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। बीसीसीआई ने कुछ दिन पहले ही पहले फेज का शेड्यूल जारी किया था। इस सीजन का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

5379487