Logo
MS Dhoni, Prime Sports: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लीग की तैयारी में जुटे हुए हैं।

MS Dhoni, Prime Sports: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लीग की तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने IPL के 17वें सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। धोनी की उम्र को देखकर कहा जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है। ऐसे में वह एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। उन्होंने फिर से लंबे बाल कर लिए हैं। मैदान के अंदर हो या बाहर धोनी फैंस का दिल जीतने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा कुछ किया है जिससे माही के फैन गदगद हैं। 

दोस्त की दुकान का कर रहे प्रचार
दरअसल, आईपीएल की तैयारियों में जुटे यारों के यार धोनी ने अपने बचपन के दोस्त की स्पोर्ट्स शॉप का खास अंदाज में प्रमोशन किया है। सोशल मीडिया पर उनके अभ्यास की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह 'प्राइम स्पोर्ट्स' का स्टीकर लगाकर खेल रहे हैं। बता दें कि प्राइम स्पोर्ट्स के ओनर परमजीत सिंह धोनी के बचपन के दोस्त हैं। धोनी के शुरुआती करियर में परमजीत ने उन्हें बल्ले के लिए स्पॉन्सर दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। 

धोनी के यार को होगा फायदा

माना जा रहा है कि धोनी आईपीएल के अगले सीजन में प्राइम स्पोर्ट्स के स्टीकर लगे बल्ले से खेल सकते हैं। इससे धोनी के यार को भी फायदा होगा और उनकी दुकान की बिक्री भी बढ़ जाएगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 350 वनडे की 297 पारियों में 10773 और 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1617 रन जड़े। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 शतक और 108 अर्धशतक लगाए। 

IPL में धोनी ने बनाए 5082 रन

धोनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार IPL का खिताब जीता है। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। लीग में उनके प्रदर्शन की बात करें तो धोनी 250 मैच की 217 पारियों में 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर 84 रन है। वह IPL में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

ये भी पढ़ें: MS Dhoni: बेटी के बर्थडे पर भगवान की शरण में पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, इस मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

5379487