Logo
AUS vs SA Women 3rd ODI: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे में दिलचस्प वाकया हुआ। एक ही गेंद पर नो बॉल, छक्के के साथ ही हिट विकेट भी देखने को मिला। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

नई दिल्ली। क्रिकेट ऐसा खेल है कि मैदान पर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा हो ही जाता है कि वो सुर्खियां बन जाता है। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वनडे में देखने को मिला। एक ही गेंद पर नो बॉल, छक्का और हिट विकेट सब देखने को मिल गया। ये वाकया ऑस्ट्रेलिया की पारी के दौरान हुआ और जिस बैटर के साथ ऐसा हुआ, वो हैं अलाना किंग और घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 48वें ओवर में हुई। 

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 48वां ओवर मसाबाता क्लास फेंकने आई। उनकी पहली तीन 4 गेंद में 8 रन आए। बेथ मूनी ने क्लास की पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। अब आखिरी गेंद पर अलाना किंग स्ट्राइक पर थीं। क्लास ने गेंद फेंकी लेकिन उनकी ये बॉल फुलटॉस थी, जो कमर से ऊपर थी। 

एक ही गेंद पर हुआ फुलऑन ड्रामा
इस पर किंग ने जोरदार हवाई फायर किया। गेंद सीधा बाउंड्री के पार जाकर गिरी। लेकिन, शॉट लगाने की कोशिश में किंग हिट विकेट हो गईं। उन्होंने बल्ला ही स्टम्प पर मार दिया। लेकिन, तबतक अंपायर ने कमर से ऊपर फुल टॉस होने की वजह से इसे नो-बॉल करार दे दिया था। यानी एक ही गेंद पर नो बॉल, छक्का और हिट विकेट तीनों चीजें हो गईं।

हिट विकेट के बाद भी बची बैटर
हालांकि, नो बॉल की वजह से अलाना किंग को जीवनदान मिल गया और टीम के खाते में कुल 7 रन जुड़ गए और एक अतिरिक्त गेंद भी मिली। क्लास ने अफने ओवर की आखिरी गेंद दोबारा फेंकी, जिस पर अलाना ने डीप मिडविकेट की तरफ छक्का मार दिया। यानी क्लास की एक गलती साउथ अफ्रीका टीम पर भारी पड़ी। 13 रन तो गए ही, विकेट भी हाथ से फिसल गया। हालांकि, किंग एक ओवर बाद ही आउट हो गईं। लेकिन, उन्होंने 12 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 17 रन बनाकर अपना काम पूरा कर दिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। बेथ मूनी 82 रन पर नाबाद लौटीं। एलिसा हिली ने 60 रन की पारी खेली। 

jindal steel hbm ad

Latest news

5379487