Logo
Shoaib Akhter blessed with Baby Girl: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर तीसरी बार पिता बने हैं। उनके घर नन्ही परी आई है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर 48 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने एक्स पर फैंस के साथ ये जानकारी साझा की। उनके घर में अब नन्ही परी आई है। शोएब ने नवजात बेटी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है और लिखा है कि मिकाइल और मुजद्दिद की अब एक छोटी बहन है। अल्लाह ताला ने हमें एक बेटी का आशीर्वाद दिया है। हम नूरे अली अख्तर का स्वागत करते हैं। आप सबकी दुआओं का तलबगार हूं। 

बता दें कि शोएब और उनकी पत्नी रुबाब खान के पहले से दो बेटे हैं। मोहम्मद मिकाइल अली सबसे बड़े बेटे हैं, जिनका जन्म 2016 में हुआ था। इसके तीन साल बाद मुजादिद अली पैदा हुए थे। शोएब अख्तर ने 2014 में खैबर पख्तूनख्वा में एक सादे समारोह में रुबाब खान से निकाह किया था। शोएब ने जब शादी की थी, तब उनकी उम्र 38 साल थी जबकि उनकी बेगम रुबाब 20 बरस की थी। अख्तर ने अपने माता-पिता द्वारा चुनी गई लड़की से शादी की।

रुबाब खान एबटाबाद की एक शाही फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जून 1994 में जन्मी रुबाब ने एबटाबाद से ही अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। रुबाब की जब शादी हुई, तब वो 20 साल की ही थीं। शोएब और रुबाब की शादी अरेंज थी। दरअसल, 2013 में शोएब हज के लिए मक्का गए थे। वहीं, उनकी मुलाकात रुबाब के पिता से हुई थी, तब उन्होंने अपने लिए एक लड़की ढूंढने को कहा था। कुछ दिनों बाद ही पिता ने रुबाब के लिए शोएब का हाथ मांग लिया था। एक सादे समारोह में 2014 में दोनों का निकाह हो गया था। 

CH Govt hbm ad
5379487