Logo
Pravin Amre on Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने पृथ्वी शॉ की फॉर्म को लेकर उन्हें नसीहत दी है, जबकि अभिषेक पोरेल के प्रदर्शन को सराहा है।

Pravin Amre on Prithvi Shaw: दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने पृथ्वी शॉ के प्रदर्शन पर सवार खड़े किए। उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि आप परफॉर्म नहीं करोगे तो आपकी टीम में जगह नहीं बनती। उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ का पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, इसलिए उनकी जगह अभिषेक पोरेल को मौका मिला और उन्होंने बखूबी इस मौके का फायदा उठाया। पृथ्वी शॉ ने 8 मैचों में 24.75 की औसत से 198 रन बनाए। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.63 का रहा।  

फॉर्म नहीं तो टीम में जगह नहीं 
प्रवीण आमरे ने कहा कि पृथ्वी शॉ पिछले 4-5 मैचों से बाहर था। उन्होंने कहा कि अगर आप फॉर्म में नहीं हैं तो आप अपनी जगह नहीं बना सकते। टीम पर काफी दबाव रहता है। हमारे लिए हर खेल बहुत महत्वपूर्ण है। पृथ्वी की जगह अभिषेक पोरेल को मौका मिला और उसने दोनों हाथों से उसे भुनाया। पृथ्वी शॉ ने सीजन के पहले दो मैच नहीं खेले। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 27 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 66 रन की पारी भी खेली, लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन गिर गया। 

दूसरी तरफ पोरेल ने 12 पारियों में 159.51 की स्ट्राइक रेट से 327 रन बनाए। मंगलवार को लखनऊ के खिलाफ अभिषेक पोरेल ने 33 गेंदों में 58 रन बनाए। इस पारी से दिल्ली कैपिटल्स को पावरप्ले में 73 रन बनाने में मदद मिली। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए शाई होप के साथ 92 रन की साझेदारी की।

अभिषेक पोरेल ने दी ओपनिंग को मजबूती 
प्रवीण आमरे ने मैच के बाद अभिषेक पोरेल की तारीफ की। कहा कि पोरेल ने आज क्या पारी खेली। हमने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पहले ओवर में आउट होते देखा और फिर भी हम पावरप्ले में 73 रन बनाने में सफल रहे। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था और 92 रन बनाने का श्रेय शाई होप और पोरेल को जाता है। मैच की दूसरी बॉल पर जेक फ्रेजर आउट हो गए, लेकिन पोरेल ने दिल्ली की तेज बैटिंग जारी रखी। उन्होंने तीसरे ओवर में आए 21 में से 19 रन बनाए और छठे ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाया। इसके तुरंत बाद 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पोरेल ने ओपनर के तौर पर तीन मैचों में 165.62 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक भी लगाए। 

5379487