Logo
Riyan Parag ODI Debut: रियान पराग ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना ODI डेब्यू किया। अपने पहले मैच में उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए 3 विकेट चटकाएं।

Riyan Parag ODI Debut: जिम्बॉब्बे टी20 दौरे पर भारतीय टीम में चुने गए रियाग पराग ने वनडे क्रिकेट में भी डेब्यू कर लिया। उन्होंने 32 दिनों के अंदर व्हाइट बॉल क्रिकेट के इन दोनों फॉर्मेट में पदार्पण कर लिया। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले वनडे मैच में ही 3 विकेट चटका दिए। श्रीलंका के बैटर अविष्का फर्नांडों शतक के बेहद करीब पहुंच गए थे। रियान पराग ने उन्हें 96 रन पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। पराग ने कप्तान चरिथ असलंका का अहम विकेट भी निकाला। इसके बाद उन्होंने दुनिध वेल्लागे को बोल्ड कर अपना तीसरा विकेट लिया। 

32 दिनों में किया दो फॉर्मेट में डेब्यू   
रियान पराग ने 6 जुलाई 2024 को टी20 फॉर्मेट में जिम्बॉम्बे के खिलाफ पदार्पण किया था। वहीं, 32 दिन बाद 7 अगस्त 2024 को वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। 

विराट बोले- आप मैच विनर हो  
रियान पहले तो मैं आपको टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने पर बधाई देता हूं। कोच और सेलेक्टर्स ने आपको कुछ खास देखा है। आपके लिए इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता है, जब टीम वनडे सीरीज में 2-0 से पिछड़ रही है। ऐसे में आप अपनी काबिलियत दिखा सकते हैं। मुझे लगाता है कि आपके अंदर एक मैच विनर खिलाड़ी की क्षमता है।  

कोच की पसंद पराग 
रियान पराग, आईपीएल 2024 के टॉप रन स्कोरर रहे हैं। उन्हें आईपीएल में किए गए शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला। टीम के नए कोच गौतम गंभीर ने उन्हें टीम में शामिल कराया। रियान पराग उनकी पसंद हैं।  

5379487