Logo
Rohit Sharma: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 48वां शतक है।

Rohit Sharma: धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां और अंतरराष्ट्रीय करियर का 48वां शतक है। इससे पहले उन्होंने 77 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने 162 गेंदों पर 103 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के लगाए। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के खास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

रोहित शर्मा ने लगाया 48वां इंटरनेशनल शतक
रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का 48वां शतक लगाने के साथ ही राहुल द्रविड़ की बराबरी की। वर्तमान में भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 48 शतक लगाए थे। रोहित शर्मा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में संयुक्त रूप से 10वें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने 664 मैच की 782 पारियों में 100 शतक लगाए थे। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर: 100
  • विराट कोहली: 80
  • रिकी पोंटिंग: 71
  • कुमार संगाकारा: 63
  • जैक कैलिस: 62
  • हाशिम आमला: 55
  • महेला जयवर्धने: 54
  • ब्रायन लारा: 53
  • डेविड वार्नर: 49
  • राहुल द्रविड़: 48
  • रोहित शर्मा: 48

सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की
इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाते ही रोहित शर्मा ने रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक शतकों के मामले में सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी की। गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट खेले और उनके खिलाफ चार शतक बनाए थे। रोहित शर्मा का धर्मशाला शतक इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में उनका चौथा शतक था। भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 14 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 47.79 की औसत से 1147 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: अपने 100वें टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, अनचाहे क्लब में हुए शामिल

5379487