Logo
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन जल्द शुरू हो सकता है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते IPL 2024 का शेड्यूल जारी होने में देरी हो रही है।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन जल्द शुरू हो सकता है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते IPL 2024 का शेड्यूल जारी होने में देरी हो रही है। IPL 2024 के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को अलविदा कह सकते हैं। मुंबई और IPL के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा और फ्रेंचाइजी के बीच लगातार अनबन की खबरें आ रही हैं। हाल ही में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी। अब रोहित शर्मा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 5 खिताब जीते थे। 

IPL 2025 से पहले होगा मेगा ऑक्शन

मुंबई टीम मैनेजमेंट का कहना था कि रोहित का भार कम करने के लिए रोहित शर्मा से कप्तानी वापस ली गई। हालांकि, 13 साल से मुंबई का हिस्सा रहने वाले रोहित अगले सीजन इस फ्रेंचाइजी को अलविदा कह सकते हैं। रोहित शर्मा की उम्र भी 37 साल हो गई है। ऐसे में टीम भविष्य के हिसाब से रोहित को प्लान में नहीं रख रही है। IPL 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होगा। ऐसे में सभी टीमों को अधिकतम 4 ही खिलाड़ी रिटेन करने की इजाजत होगी। इसमें 3 भारतीय और एक विदेशी शामिल होगा। 

रोहित को रिटेन नहीं कर सकती टीम

टीम ने हार्दिक को कप्तान बनाया है, ऐसे में उनका रिटेन किया जाना तय है। इसके अलावा टीम सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को भी बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में IPL 2024 रोहित का मुंबई के साथ आखिरी सीजन हो सकता है। रोहित अगले सीजन ऑक्शन में नजर आ सकते हैं, ऐसे में उन पर कई टीमें दांव लगा सकती हैं। रोहित के पास कप्तानी का अच्छा खास अनुभव है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रोहित पर दांव लगा सकती है। रोहित और विराट कोहली की जोड़ी आईपीएल में हिट साबित हो सकती है और RCB को पहला खिताब मिल सकता। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स भी रोहित शर्मा पर दांव लगा सकती है। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र अब 42 साल हो गई है, ऐसे में IPL 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। 

बाउचर ने कही थी ये बात

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कुछ दिनों पहले ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने पर कहा था कि रोहित बतौर प्लेयर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, इसलिए उनका दबाव कम किया जा रहा है। बाउचर की इस पोस्ट पर रोहित की वाइफ रितिका का कमेंट आया था। रितिका ने इंस्टाग्राम पर कमेंट किया था कि  'इसमें बहुत सी बातें गलत हैं।'

ये भी पढ़ें: WPL 2024: विमेंस प्रीमियर लीग की ओपनिंग सेरेमनी में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, ये सितारे करेंगे परफॉर्म

5379487