Logo
IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने अपने साथी बैटर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। सैमसन ने बताया कि इस बैटर के कारण सपोर्ट स्टाफ के सदस्य घायल हो जाते हैं।

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने यशस्वी जायसवाल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संजू ने कहा कि आईपीएल के शुरुआती सालों में प्रैक्टिस सेशन में सपोर्ट स्टाफ के जो सदस्य यशस्वी को गेंद फेंकते थे, उनकी कंधे की हड्डी तक डिस्लोकेट हो गई थी और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। संजू ने कहा कि यशस्वी की बल्लेबाजी से सपोर्ट स्टाफ के सदस्य चोटिल हो जाते थे। 

यह पूछे जाने पर कि वह खिलाड़ी कौन है जो नेट्स में सबसे अधिक समय बिताता है। इस पर सैमसन ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, "यशस्वी ही सबसे अधिक समय तक नेट्स पर बैटिंग करता है। पिछले तीन-चार सालों में कई बार जायसवाल को नेट से बाहर करना पड़ा।"

यशस्वी के कारण सपोर्ट स्टाफ के सदस्य घायल हुए: संजू
संजू सैमसन ने आगे कहा, "हमारे कैंप में चार सरदार जी हैं। चारों के हमने अलग-अलग नाम दिए हैं। एक को कट, एक को पुल, फ्लिक और ड्राइव कहते हैं। एक सिर्फ बल्लेबाजों को ऐसी गेंद फेंकता है, जिसे वो कट कर सकते हैं। दूसरा इस तरह की गेंद फेंकता है, जिस पर नेट सेशन में बैटर पुल शॉट खेल सके। पिछले सीजन में जायसवाल की वजह से उनके कंधे खिसक गए थे। वे अस्पताल में थे और उन्होंने फिर वापसी की। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों की बजाय सपोर्ट स्टाफ के सदस्य यशस्वी के कारण घायल होते हैं।"

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा, "मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी के तरीके से अलग दिखना चाहता था... अपनी शैली बनाना चाहता था। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि पहली गेंद है, मैं उस पर भी छक्का मारना चाहता था। वह मानसिकता में बदलाव था। मैं कुछ अलग करना चाहता था। हम छक्का लगाने के लिए दस गेंदों का इंतज़ार क्यों करें? मेरी पावर-हिटिंग के पीछे यही सोच काम करती है। मैं बस आगे बढ़ना चाहता हूं और जिस टीम के लिए खेलता हूं उसके लिए शानदार प्रदर्शन करते रहना चाहता हूं।

5379487