Logo
IND vs IRE match T20 World Cup: आयरलैंड के खिलाफ मैच से टीम इंडिया ने परखी अपनी तैयारियां, फैंस ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

T20 World Cup 2024 IND vs IRE: टी20 विश्वकप 2024 में भारत का पहला मैच आयरलैंड से कल रात 8 बजे होगा। इससे पहले मंगलवार को टीम इंडिया ने नेट्स में खूब पसीना बहाया। प्रैक्टिस सेशन में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल के खिलाफ बैटिंग प्रैक्टिस कराई। 

भारतीय टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने टीम की तैयारी का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स में बल्लेबाजी की। उन्हें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी का अभ्यास कराया। ट्रेनिंग के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अच्छी लय में नजर आए।  

वहीं, टीम इंडिया की प्रैक्टिस के वीडियो पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी। फैंस ने टीम को टी20 विश्व कप अभियान के लिए शुभकामनाएं दी। एक फैन ने लिखा- ऑल द बेस्ट टीम इंडिया। एक फैन ने लिखा- Go India, जुनून, शक्ति और गर्व के साथ खेलें - ट्रॉफी घर ले आएं। एक नेटिजन ने फैंस को याद दिलाया कि यह भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का आखिरी टूर्नामेंट होगा। टीम इंडिया को शुभकामनाएं, हम सभी को शुभकामनाएं कि वे हमारे देश के लिए विश्व कप जीतें और राहुल द्रविड़ को आखिरी विश्व कप कोचिंग दें।

अभ्यास मैच में मिली थी जीत 
विश्व कप से पहले कुछ शुरुआती गति हासिल करने के लिए भारत ने 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेला। उन्होंने यह मैच 60 रनों से जीत लिया और अब टीम टी20 विश्वकप में जलवा दिखाएंगे। भारत को टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप स्टेज में उनका मुकाबला पाकिस्तान, आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा से होगा। 

5379487