Logo
Team India Dance: क्या आपने टीम इंडिया के सितारों को एक साथ डांस करते हुए देखा है। अगर नहीं तो अब देख लीजिए। वानखेड़े स्टेडियम में फैंस के बीच रोहित-विराट से लेकर सभी खिलाड़ियों ने ढोल-ताशों पर जमकर डांस किया।

Team India Dance: टीम इंडिया के लिए गुरुवार का दिन बेहद खास रहा। घर वापसी होते ही फैंस के प्यार ने खिलाड़ियों के उत्साह को दोगुना कर दिया। सुबह दिल्ली तो शाम को मुंबई में टीम इंडिया ने फैंस का अभिवादन किया। 

पहले मुंबई में ढाई किलोमीटर लंबी विक्ट्री परेड हुई। इसमें लाखों की संख्या में फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के लिए हजारों फैंस इक्कठा हो गए। फैंस लगातार टीम इंडिया को चीयर्स करते रहे। वहीं, खिलाड़ियों ने भी फैंस का अभिवादन किया। बीसीसीआई की तरफ से टीम के खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपए की ईनामी राशि दी गई।  

टीम इंडिया के सितारों का डांस 

खिलाड़ियों ने ऐसे किया डांस 
वहीं, टीम इंडिया को खिलाड़ियों ने ढोल-ताशे की थाप पर जमकर डांस किया। स्टेडियम के अंदर ढोल-ताशे बजते ही खिलाड़ी अपने आप को रोक नहीं पाए। रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल जमकर नाचने लगे। रोहित, शिवम और सूर्या मुंबई स्टाइल में थिरकने लगे तो कोहली अपनी दिल्ली की भांगड़ा स्टाइल में डांस करने लगे। 

5379487