Logo
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। पहले ही मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगा। लीग की शुरुआत से पहले कुछ टीमों में भारतीय उथल पुथल देखने का मिल रही है।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च से IPL 2024 का आगाज होगा। पहले ही मैच में पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। लीग की शुरुआत से पहले कुछ टीमों में भारी उथल पुथल देखने का मिल रही है। कई फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान तक बदल दिए हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं। वहीं अगर रोड एक्सीडेंट के कारण क्रिकेट से दूर चल रहे ऋषभ पंत इस सीजन वापसी करते हैं और दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करते नजर आते हैं तो DC भी इस फेहरिस्त में जगह बनाएगी।

SRH ने पैट कमिंस को सौंपी जिम्मेदारी
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को IPL 2024 के लिए अपना नया कप्तान घोषित किया। पिछले साल हुई नीलामी में SRH ने कमिंस को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह अब दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम की जगह SRH की बागडोर संभालेंगे। मार्करम की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद SRH 2023 में 14 में से सिर्फ 4 मुकाबले जीतकर आखिरी स्थान पर रही थी। हालांकि, मार्करम की अगुआई में ही सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने लगातार 2 साल दक्षिण अफ्रीका की SA20 लीग अपने नाम की थी।

हार्दिक मुंबई तो गिल गुजरात के कप्तान
पिछले साल के अंत में हुए मिनी ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके बाद MI मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को फ्रेंचाइजी की कमान भी सौंपी थी। हालांकि, टीम मैनेजमेंट के इस फैसले से MI के फैंस खासे नाराज थे और उन्होंने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक इसका विरोध भी किया था। वहीं MI मैनेजमेंट का कहना था कि टीम के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद शुभमन गिल को फ्रेंचाइजी की कप्तानी सौंपी गई है।

वार्नर की जगह ऋषभ पंत हो सकते DC के कप्तान
दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इस कारण वह एशिया कप, वनडे विश्व कप और IPL 2023 समेत कई टूर्नामेंट नहीं खेल जाए थे। पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था। अब ऋषभ पंत चोट से उबर गए हैं और लगातार अभ्यास भी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी लीग के इस सीजन में वापसी की पूरी संभावना है। अगर वह वापस आते हैं और DC की कप्तनी करते हैं तो दिल्ली चौथी ऐसी फ्रेंचाइजी होगी जिसका इस सीजन कप्तान बदला जाएगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: MS धोनी की पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, बोले- नए सीजन में नए रोल का बेसब्री से इंतजार

5379487