Logo
Under 19 world cup winner list: अंडर 19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराकर चौथी बार खिताब जीता।

Under 19 world cup winner list: अंडर 19 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला गया था। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रन से हराकर चौथी बार खिताब जीता। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में पहली बार भारतीय टीम को हराया। इससे पहले 2 बार कंगारूओं को भारतीय टीम ने फाइनल में हराया था। 

साथ ही कंगारू टीम ने साल 1988, 2002 और 2010 में भी अंडर 19 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। भारतीय टीम ने 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में, 2008 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद, 2018 में पृथ्वी शॉ और 2022 में यश ढुल की कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप जीता था। ऐसे में आइए जानते हैं कि अब तक खेले गए 15 अंडर 19 विश्व कप में किस टीम ने कितनी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

फाइनल में 2 बार ऑस्ट्रेलिया को हराया था
भारत अंडर 19 टीम और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम इससे पहले आखिरी बार 2018 में अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में टकराई थी। पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने निर्णायक मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 विश्व कप 2012 के फाइनल में भिड़ी थी। उनमुक्त चंद की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइलन में कंगारूओं को 6 विकेट से रौंद दिया था। हालांकि, उदय सहारन की कप्तानी वाली भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल में जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। 

अंडर 19 विश्व कप की विजेता और उपविजेता टीम

साल विजेता उपविजेता
2024 ऑस्ट्रेलिया भारत
2022 भारत इंग्लैंड
2020 बांग्लादेश भारत
2018 भारत ऑस्ट्रेलिया
2016 वेस्टइंडीज भारत
2014 दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान
2012 भारत ऑस्ट्रेलिया
2010 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान
2008 भारत दक्षिण अफ्रीका
2006 पाकिस्तान भारत
2004 पाकिस्तान वेस्टइंडीज
2002 ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका
2000 भारत श्रीलंका
1998 इंग्लैंड न्यूजीलैंड
1988 ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान

ये भी पढ़ें: U19 WC 2024 Final: ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार जीता अंडर 19 विश्व कप, फाइनल में भारतीय टीम को 79 रन से हराया

5379487