Logo
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। लीग में कई ऐसे खिलाड़ी है जो पहले सीजन (IPL 2008) से लगातार खेल रहे हैं और इस बार भी नजर आने वाले हैं।

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग के पहले 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया था। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मैच होंगे। पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। यह भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी। लीग में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन (IPL 2008) से लगातार खेल रहे हैं। यह प्लेयर IPL 2024 में भी मैदान पर नजर आने वाले हैं। इन खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक आदि शामिल हैं।

महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2 सीजन को छोड़कर लगातार CSK से खेले हैं। IPL 2016-17 में CSK पर बैन लगा था, ऐसे में धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। IPL में महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 250 मैच की 218 पारियों में 38.79 की औसत और 135.91 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। वह सबसे ज्यादा IPL मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह लीग में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

ऋद्धिमान साहा
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा पहले सीजन से IPL खेल रहे हैं। वह पहले 3 सीजन कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे। 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने उन पर दांव लगाया था। साहा ने IPL में अब तक खेले 161 मुकाबलों में 2798 रन बनाए हैं। 

रविचंद्रन अश्विन
अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी IPL 2008 से लगातार लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने IPL 2008 से IPL 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला। इसके बाद वह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स 11 पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स में नजर आए। 2022 से अश्विन संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आ रहे हैं। अश्विन ने IPL के 197 मुकाबलों में 171 विकेट चटकाए हैं और 714 रन भी बनाए हैं। 

विराट कोहली
विराट कोहली IPL 2008 से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं। उन्होंने 143 मुकाबलों में फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी की है। कोहली IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 237 मुकाबलों में 7263 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 4 विकेट भी लिए हैं। IPL में विराट कोहली के नाम 50 अर्धशतक और 7 शतक हैं। 

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा IPL के पहले दो सीजन डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेले थे। इसके बाद वह MI से जुड़ गए थे। रोहित अभी भी MI का हिस्सा हैं, हालांकि वह IPL 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित ने IPL में अब तक खेले 243 मैच में 6,211 रन बनाए हैं। वह लीग में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

दिनेश कार्तिक
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पहले सीजन से ही IPL खेल रहे हैं। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस और कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रहे हैं। 2022 में हुए मेगा ऑक्शन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कार्तिक पर दांव लगाया था। तब से वह RCB का हिस्सा हैं। कार्तिक ने IPL में अब तक खेले 242 मैच में 4516 रन बनाए हैं। 

रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा IPL 2010 को छोड़कर लगातार सीरीज का हिस्सा हैं। वह पहले 2 सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे। इसके बाद वह कोच्चि टस्कर्स, गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने लीग में अब तक खेले 226 मैच में 2677 रन बनाए हैं और 152 विकेट भी लिए हैं। 

ये भी पढ़ें: BCCI vs IPL: इन खिलाड़ियों को IPL से ज्यादा पैसे दे रहा BCCI, लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल

CH Govt hbm ad
5379487