Logo
Who is Mallika Sagar, IPL 2024 Auctioneer: आईपीएल 2024 के लिए नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होनी है। इससे पहले मल्लिका सागर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। आखिर कौन हैं वो और इससे पहले भी क्या नीलामी करा चुकी हैं। आइए जानते हैं।

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को होगी। पहली बार ऑक्शन भारत से बाहर दुबई में होगा। इस बार नीलामी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ह्यूज एडमीड्स के स्थान पर इस बार ऑक्शन की जिम्मेदारी मल्लिका सागर संभालती नजर आ सकती हैं। अब आपके मन में ये सवाल होगा कि आखिर कौन हैं ये मल्लिका, जो आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी करा सकती हैं। क्या पहले भी वो इस तरह की भूमिका निभा चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं। 

स्पोर्ट्स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने ह्यूज एडमीड्स को जानकारी दे दी है आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए उनकी सेवाएं नहीं ली जाएंगी। उनके स्थान पर मल्लिका सागर 19 दिसंबर को दुबई में ये जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। हालांकि, मल्लिकी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अगर वो ये जिम्मेदारी संभालती हैं, तो मेंस आईपीएल के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब कोई महिला खिलाड़ियों की नीलामी कराएगी। 

कौन हैं मल्लिका सागर?
मल्लिका इस पेशे में नहीं हैं। वो एडमीड्स की तरह ही ऑक्शनर हैं। मल्लिका वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में ऑक्शनर का रोल निभा चुकी हैं। वो एक बार फिर मुंबई में होने वाली वुमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी की जिम्मेदारी संभालेंगी। वो WPL से पहले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabbadi League) में भी खिलाड़ियों की नीलामी करा चुकी हैं। मल्लिका मुंबई की रहने वाली हैं और कला से जुड़ी खास चीजों को इकठ्ठा करती हैं। 

मल्लिका ने क्रिस्टीज से शुरू किया करियर
उन्होंने अमेरिका के ब्रायन मावर कॉलेज से आर्ट हिस्ट्री की डिग्री हासिल करने के बाद 2001 में क्रिस्टी में अपना करियर शुरू किया था। वो क्रिस्टीज में ऑक्शनर की भूमिका निभाने वालीं भारतीय मूल की पहली नीलामीकर्ता हैं। 

एडमीडेस की अगर बात करें तो, उन्होंने 2018 में रिचर्ड मेडली के स्थान पर आईपीएल के आधिकारिक नीलामीकर्ता के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान वो गश खाकर फर्श पर गिर गए थे। तब उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था और उनके स्थान पर चारु शर्मा ने नीलामी कराई थी। 

5379487