Logo
Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। मुकाबले में 29 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 29 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 1,000 रन पूरे हुए। इसके साथ ही यशस्वी सबसे कम टेस्ट मुकाबलों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Yashasvi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। मुकाबले में 29 रन बनाते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 29 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 1,000 रन पूरे हुए। इसके साथ ही यशस्वी सबसे कम टेस्ट मुकाबलों में 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 9वें टेस्ट की 16वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया। यशस्वी ने 58 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 5 चौके लगाए। शोएब बशीर की गेंद पर बेन फोक्स ने उन्हें स्टंपिंग आउट किया। 

सबसे कम टेस्ट में 1000 रन
7 - डॉन ब्रैडमैन
9 - एवर्टन वीक्स
9 - हर्बर्ट सटक्लिफ
9 - जॉर्ज हेडली
9- यशस्वी जयसवाल

सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय (पारी)
यशस्वी जायसवाल दूसरे सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर विनोद कांबली हैं, जिन्होंने 14 पारियों में 1,000 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में 1,000 रन बनाने के लिए 16 पारियों का सहारा लिया। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा ने 18, मयंक अग्रवाल ने 19 और सुनील गावस्कर ने 21 पारियों में 1,000 टेस्ट रन बनाए थे। 
14- विनोद कांबली
16- यशस्वी जयसवाल
18- चेतेश्वर पुजारा
19 - मयंक अग्रवाल
21 - सुनील गावस्कर

डेब्यू से 1000 टेस्ट रन पूरे करने में सबसे कम दिन

  • 166 - माइकल हसी
  • 185 - एडेन मार्कराम
  • 207 - एडम वोजेस
  • 227 - एंड्रयू स्ट्रॉस
  • 239 - यशस्वी जयसवाल
  • 244 - हर्बर्ट सटक्लिफ

1000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाज

  • 19 साल, 217 दिन - सचिन तेंदुलकर
  • 21 साल, 27 दिन - कपिल देव
  • 21 साल, 197 दिन - रवि शास्त्री
  • 22 साल, 70 दिन - यशस्वी जयसवाल
  • 22 साल, 293 दिन - दिलीप वेंगसरकर

1000 टेस्ट रन तक पहुंचने के समय हाइएस्ट बल्लेबाजी औसत (भारत)

  • 83.33 - विनोद कांबली
  • 71.43- चेतेश्वर पुजारा
  • 71.43- यशस्वी जयसवाल
  • 62.5 - सुनील गावस्कर
  • 55.56- मयंक अग्रवाल

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 5th Test: यशस्वी जायसवाल ने शोएब बशीर के ओवर में जड़े 3 छक्के, सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर रचा इतिहास

5379487