Logo
Yashasvi Jaiswal Girlfriend: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों चर्चा में हैं।

Yashasvi Jaiswal Girlfriend: इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इन दिनों चर्चा में हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 290 गेंदों पर 209 रन बनाए थे और भारत की सीरीज में वापसी कराई थी। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए थे। इस उपलब्धि के बाद से ही यशस्वी और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड मैडी हैमिल्टन की तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वेलेंटाइन वीक में यशस्वी और हेमिल्टन (Maddie Hamilton) की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। 

ये भी पढ़ें: IND vs Eng 2nd Test, Day-2: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, क्रिकेट के भगवान का तोड़ डाला ये कीर्तिमान

मैडी के साथ शेयर की थी तस्वीर
यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) ने 6 जुलाई, 2022 को मैडी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में 'फैमिली' लिखा था। इसके बाद से ही यशस्वी और मैडी (Maddie Hamilton) के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था। अप्रैल 2022 में मैडी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसके कैप्शन में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी ने फायर इमोजी के साथ 'हॉट' कमेंट किया था। बता दें कि मैडी इंग्लैंड की रहने वाली हैं। उनके और यशस्वी के अफेयर की खबरें भले ही चर्चा में हों पर अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

भारतीय जर्सी में नजर आई थीं मैंडी
हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में मैडी (Maddie Hamilton) भारतीय जर्सी में यशस्वी (Yashasvi Jaiswal) को चीयर करते हुए नजर आईं थीं। इतना ही नहीं यशस्वी को मैडी के भाई हेनरी हैमिल्टन के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया है। हेनरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उनके और जायसवाल के बीच दोस्ती को साफ तौर पर देखा जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पहले मुकाबले में 80, 15 और दूसरे टेस्ट में 209, 17 रन बनाए थे। यशस्वी के दोहरे शतक की बदौलत ही भारत ने दूसरे टेस्ट को 106 रन से अपने नाम किया था। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: यशस्वी जायसवाल ने मैदान पर किसे दी थी फ्लाइंग किस, खुद ही कर दिया खुलासा

5379487