Logo
भागलपुर में बड़ी घटना हो गई। गुरुवार(20 मार्च) को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर है। नित्यानंद की बहन को भी गोली लगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhagalpur Firing: बिहार के भागलपुर में बड़ी घटना हो गई। गुरुवार (20 मार्च) को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों के बीच विवाद हुआ। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। गोलीबारी में एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। नित्यानंद राय की बहन हिना देवी को भी गोली लगी है। मामला नवगछिया के जगतपुर गांव का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, नवगछिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों जयजीत यादव और विकल यादव रहते थे। विकल बड़ा और जयजीत छोटा है। किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। गोलीबारी में विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।  जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जयजीत यादव की हालत नाजुक है। 

FSL टीम मामले की जांच में जुटी
गोलीबारी की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही रेंज IG विवेक कुमार ने नवगछिया SP को हालात का जायजा लेकर सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। नवगछिया और परबत्ता पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। FSL की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

सुनिए SP ने क्या कहा
SP नवगछिया प्रेरणा कुमार ने बताया कि हमें सूचना प्राप्त हुई कि जगतपुर गांव में 2 भाइयों में आपस में गोलीबारी हुई है। SHO जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में एक की मृत्यु हो गई है, एक का इलाज चल रहा है। घटना के बीच में दोनों भाइयों की माता को भी गोली लगने की सूचना है। उनका भी इलाज जारी है। दोनों पक्षों में नल को लेकर झगड़ा हुआ था।

पानी को लेकर हुआ विवाद 
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों के बीच नल के पानी को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो विकल घर के अंदर से पिस्टल ले आया और जयजीत के मुंह पर निशाना साधकर फायर कर दिया।  इसके बाद जयजीत ने विकल के हाथ से पिस्टल छीन ली और गोली मार दी। विकल की मौके पर ही मौत हो गई।  

jindal steel jindal logo
5379487