Logo
Bihar Heavy Rain Alert: प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इसके कारण कई हस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने  पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है।

Bihar Heavy Rain Alert: प्रदेश में मानसून सक्रिय है। इसके कारण कई हस्सों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने  पटना सहित प्रदेश के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना जताई है। बता दें, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर में ज्यादा बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सीतामढ़ी, दरभंगा, सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया जिले में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट
राज्य के कई जिलों में वर्षा होने से नमी में वृद्धि से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। बीते 24 घंटें में प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर औसत वर्षा दर्ज की गई। पटना (संपतचक) में 23.4 मिमी, किशनगंज (तैबपुर) में सर्वाधिक वर्षा 84.2 मिमी रिकॉर्ड की गई। बता दें, राजधानी पटना समेत 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। पटना का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान  37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा
अररिया के जोकिहाट में 78.4 मिमी, अररिया में 58.0 मिमी, बक्सर के सिमरी में 37.8 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 34.4 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 72.6 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 70.2 मिमी, किशनगंज में 68.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 30.8 मिमी वर्षा हुई। वहीं, गोपालगंज के भोरे में 27.8 मिमी, औरंगाबाद में 25.8 मिमी, पटना के संपत्तचक में 23.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। 

5379487