Logo
Kishanganj Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप सुबह 06:57 बजे सिक्किम के सोरेंग और बिहार के किशनगंज में सुबह 7 बजे 4.5 तीव्रता आया है। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग दहशत में आ गए थे।  

Kishanganj Earthquake: बिहार के किशनगंज जिले में शुक्रवार (9 अगस्त को) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के इन झटकों के बाद लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। बताया कि सुबह 7 बजे के करीब कुछ सेकेंड के लिए धरती कांपी है। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.5 रिक्टर स्केल के आसपास थी। 

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र सिक्किम में है। सुबह 06:57 बजे सिक्किम के सोरेंग में रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया है। हालांकि, इससे किसी तरह का नुकसान की खबर नहीं है। 

झटका लगा तो घर से बाहर निकले लोग 
किशनगंज की मालती देवी ने बताया कि सुबह 7 बजे आंगन में तुलसी के पौधे के पास खड़ी थी। तभी अचानक झटका महसूस हुआ, लेकिन मैं समझ नहीं पाई। विक्रम सहनी ने बताया, सुबह जमीन पर सोया हुआ था। अचानक झटका महसूस हुआ, उठा तो सिर चकराने लगा। जिसके बाद रूम से बाहर निकल गया। प्रमोद ने बताया, भूकंप का झटका 7 बजे महसूस होने पर परिवार को लेकर घर के बाहर निकले।

यह भी पढ़ें: Earthquake in US: अमेरिका में भूकंप के बाद महसूस हुए 400 से अधिक झटके, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

क्यों आता है भूकंप, भारत में ज्यादा खतरा कहां 

  • पृथ्वी की सतह 7 टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। यह प्लेट्स कई बार आपस में टकराती हैं। और कोने मुड़ जाने या फिर ज्‍यादा दबाव पड़ने से यह प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर निकलने का रास्‍ता खोजती है। इसी डिस्‍टर्बेंस के चलते भूकंप आता है। 
  • भूगर्भशास्त्रियों की मानें तो नेपाल से सटे किशनगंज में भूकंप का सर्वाधिक खतरा है। क्योंकि सिस्मिक जोन-05 में भूकंप आने की संभावना ज्यादा रहती है। इसे भूकंपीय क्षेत्र भी कहते हैं। यहां रिक्टर स्केल 8 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप आ सकता है।
  • पूरे देश को भूकंप के 5 सिस्मिक जोन में बांटा गया है। इनमें से 5वां जोन सबसे खतरनाक है। सर्वाधिक भूकंप इसी जोन में आते हैं, क्योंकि इसके नीचे के टेक्टोनिक प्लेटों में सर्वाधिक हलचल है। 
5379487