बिहार में बाढ़: खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, पटना और बेगुसराय में स्कूल बंद

Flood in Bihar: इस सीजन अच्छी बारिश से बिहार में बाढ़ के हालात हैं। पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिससे कुछ इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। डीएम ने ग्रामीण इलाकों के 76 सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। यह स्कूल 26 सितंबर तक बंद रहेंगे।
पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने आदेश में स्पष्ट किया है कि 8 प्रखंडों में गंगा के सीमाई क्षेत्रों में स्थित 76 सरकारी स्कूल 26 सितंबर तक बंद रहेंगे। कहा, छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह निर्णय लिया गया है।
बेगुसराय में 151स्कूल बंद
बेगुसराय जिले में 151 सरकारी स्कूल बंद रखने के लिए कहा गया है। यहां बाढ़ के चलते कुछ इलाकों का संपर्क टूट गया है। पर्याप्त संख्या में नाव न होने से लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने 151 सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया है।
बेगूसराय की इन पंचायतों में बाढ़
बेगूसराय में साहेबपुर कमाल प्रखंड की कमला स्थान और समस्तीपुर पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं शाम्हो प्रखंड और बछवाड़ा प्रखंड की 3-3 पंचायत और तेघड़ा प्रखंड की चार पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं। नगर निगम के वार्ड-5 डुमरी और कमरूद्दीनपूर में भी बाढ़ का पानी भरा है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS